Pregnancy Diet: ज्यादातर महिलाएं अपने हेल्थ पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाती हैं और यही कारण है कि उनकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर इसका काफी बुरा असर पड़ता है। इसके लिए महिलाओं को प्रतिदिन संतुलित आहार और सही दिनचर्या का पालन करना चाहिए। वहीं, प्रेग्नेंट महिलाओं को खासतौर पर अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि जरा सी भी लापरवाही जच्चा और बच्चा दोनों की ही हेल्थ पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। गर्भावस्था में संतुलित आहार लेना जरूरी है, जिनमें सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं और यह हेल्दी रहने के लिए आवश्यक हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए अच्छी डाइट फॉलो करना जरूरी है, जिससे आप खुद को और अपने बच्चे को सेहतमंद रख सकें।
फाइबर रिच फूड्स

गर्भावस्था में फाइबर से भरपूर चीजों को आहार में शामिल करना अच्छा होता है क्योंकि इनके कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं और इन दिनों ऐसे फूड्स का सेवन करना प्रेग्नेंट महिला को कब्ज और डायबिटीज जैसी समस्याओं से बचाते हैं। ऐसे में बींस, ब्रोकली ड्राइफ्रूट्स, जामुन जैसे फाइबर रिच फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये सभी फूड्स कई पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो हमारे सेहत के लिए काफी गुणकारी होते हैं।
बींस और ब्रोकली
ब्रोकली में विटामिन-सी, विटामिन के, आयरन पोटेशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं बींस में फास्फोरस,, पोटेशियम, विटामिन-बी, कैल्शियम और जिंक पाए जाते हैं, जो की तरह की शारीरिक परेशानियों के लिए फायदेमंद हैं।
रोजाना करें दूध का सेवन

गर्भावस्था में सेहतमंद रहने के लिए दिन की शुरुआत दूध से करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को एक गिलास दूध के साथ अपनी सुबह की शुरुआत करनी चाहिए, जिसमें कैल्शियम कार्बस, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
पालक खाएं
गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं में आयरन की कमी देखी जाती है, जिसकी वजह से एनीमिया का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इस समस्या से बचने के लिए डाइट में पालक को जरूर शामिल करें। क्योंकि इस हरी पत्तेदार सब्जी में उच्च मात्रा में पानी पाया जाता है, जिसकी वजह से बॉडी हाइड्रेट रहती है।
साल्मन फिश का सेवन
गर्भावस्था में साल्मन मछली का सेवन करने से गर्भस्थ शिशु का शारीरिक विकास बेहतर होता है। इस दौरान सीफूड को आहार में शामिल करना भी फायदेमंद हो सकता है, जिसमें ओमेगा फैटी एसिड्स मौजूद होता है। यह जरूरी पोषक तत्व आंखों और मस्तिष्क के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
अंडा जरूर खाएं

बॉडी में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आहार में अंडे को जरूर शामिल करें। दरअसल, इसमें प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन b12, b2, b 5, आयरन, सेलेनियम और फास्फोरस भी होते हैं। इसलिए रोजाना अंडे का सेवन जरूर करें।
दाल को जरूर बनाएं आहार
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने आहार में दाल को जरूर शामिल करना चाहिए। दाल में फाइबर, फॉलेट और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं और यह पोषक तत्व प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
