इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अमरुद, सेहत को होते हैं ये नुकसान: Side Effects of Guava
Side Effects of Guava

Side Effects of Guava: अमरूद जिसे जाम भी कहा जाता है यह फल मानसून और सर्दियों में बाजारों में ज्यादा पाया जाता है। अमरूद का स्वाद खट्टा, मीठा और कसैला होता है। बच्चों से लेकर घर के बुजुर्गों तक को यह फल बहुत पसंद होता है। अमरूद को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट सहित विटामिन सी, पोटेशियम, सोडियम, प्रोटीन, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिस वजह से यह हार्ट हेल्थ से लेकर डाइजेशन सिस्टम तक की समस्याओं से राहत दिलाता है। इतना ही नहीं वजन कम करने के लिए भी अमरुद बहुत फायदेमंद साबित होता है।

खासतौर पर पेट की पाचन शक्ति बढ़ाने और दस्त में राहत दिलाने के लिए बड़े बुजुर्ग हमेशा अमरूद खाने की सलाह जरूर देते हैं। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढ़ती है। वैसे अमरूद खाने के कोई खास नुकसान नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं की कुछ लोगों को अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से उनकी समस्याएं बढ़ सकती है और वह किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। इसके चलते आज हम आपकों इस लेख के द्वारा बताएंगे कि वह कौन से लोग हैं जिन्हें अमरूद खाने से हमेशा बचना चाहिए, तो चलिए जानते हैं।

जानें किन्हें अमरूद खाने से बचना चाहिए

वैसे तो अमरुद का सेवन स्वाथ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद होता हैं लेकिन कुछ समस्याओं से जुड़ रहे लोगों को अमरुद खाने से बचना चाहिए।

सर्दी जुकाम की समस्या

Side Effects of Guava
Side Effects of Guava-for cold

सर्दी जुकाम से पीड़ित लोगों को अमरूद खाने से परहेज करना चाहिए। साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं को अमरूद खाने से बचना चाहिए क्योंकि अमरूद की तासीर ठंडी होती है। जिस वजह से गर्भवती महिला और उसके शिशु की तबीयत बिगड़ सकती है।

डायरिया की समस्या

अगर आपका पेट गड़बड़ है और आपको डायरिया की समस्या है तो उस समय अमरूद का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि अमरुद का सेवन खासतौर पर कब्ज से निजात पाने के लिए किया जाता है। इसलिए अगर इसे डायरिया की समस्या में खाया जाए तो यह उल्टा असर कर सकता है। अमरूद में मौजूद फाइबर डायरिया की समस्या को बढ़ा सकता है।

हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या

जिन लोगों का ब्लड शुगर कम रहता है उन्हें अमरूद का सेवन करने से बचना चाहिए। वैसे तो शुगर पेशेंट के लिए अमरूद अच्छा माना जाता है। लेकिन जिन लोगों की शुगर लेवल कम करने की दवाई चल रही है उन लोगों को अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए।

दातों में दर्द की समस्या

अगर आपकों दांतों में दर्द की समस्या है तो आपकों अमरूद का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि अमरूद में पाए जाने वाले बीजों को चबाने में काफी दिक्कत होती है। जिस वजह से दांतों का दर्द बढ़ सकता है।

पेट फूलने की समस्या

जिन लोगों को पेट फूलने की समस्याएं रहती हैं। उन्हें अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में अमरूद का सेवन करने से पेट की समस्याएं बढ़ सकती है। अमरूद में विटामिन सी और फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। जिस कारण से कई बार खाना पचाने में दिक्कत हो सकती है।

सर्जरी के बाद समस्या

अमरूद खाने से शरीर का शुगर लेवल कम होता है। इसलिए इसे सर्जरी कराने के बाद बिलकुल नहीं खाना चाहिए। सर्जरी के बाद इसका सेवन करने से घाव भरने में परेशानी आती है। यहां तक की सर्जरी कराने से पहले भी इसका सेवन बंद कर देना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...