गर्मी का मौसम आ गया है और अपने साथ लाया है कई ऐसी परेशानियां, जिस हल कुछ खास तरह के फूड्स के सेवन से फटाफट हो सकता है। दरअसल, गर्मी के मौसम में जरूरी है कि हम अपनी रोजाना की डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करें ताकि हमारी बॉडी गर्मी के लिए तैयार हो सके। इस मौसम में हमसे अक्सर कहा जाता है कि हमें अपनी डाइट में प्याज को जरूर शामिल करना चाहिए क्योंकि यह हीट स्ट्रोक से हमारी रक्षा करता है। रोजाना की लाइफ में हम अक्सर लाल प्याज ही लेकर आते हैं क्योंकि यही सहज सुलभ रहता है। लेकिन प्याज की एक और वेरायटी बाजार में मिलती है, जो सफेद रंग की होती है। इसके इसी सफेद रंग की वजह से इसे सफेद प्याज कहा जाता है। हाल ही में सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर ने भी सफेद प्याज के फ़ायदे को लेकर सोशल मीडिया पर कहा था। उन्होंने सफेद प्याज के हेल्थ बेनेफिट्स, इसके प्रयोग के तरीके और हमें क्यों लोकल इंडियन फूड की ओर लौटना चाहिए, जैसे कई मुद्दों पर जरूरी बातें कही थी।

सफेद प्याज के हेल्थ बेनेफिट्स

 

ऋजुता ने खास तौर पर कहा कि सफेद प्याज ब्लॉटिंग, रात के समय ज्यादा पसीना आना, गट बैक्टीरिया के लिए सही है। यह प्रीबायोटिक की तरह काम करता है और इसमें रेसिस्टेंट स्टार्च भी होता है, जो आपके पेट और गट हेल्थ के लिए सही है।

ब्लड शुगर लेवल करता है मैनेज

सफेद प्याज में क्रोमियम और सल्फर जैसे कॉन्टेंट उपलब्ध रहते हैं, जो ब्लड शुगर को रेग्युलेट करते हैं और ब्लड शुगर को कम करते हैं। स्टडीज भी बताते हैं कि डायबिटीज और प्री- डायबिटीज के साथ वाले लोगों के लिए सफेद प्याज का रेग्युलर और कंट्रोल्ड सेवन लाभदायक है। इसके अलावा, केरसेटिन और सल्फर जैसे कम्पाउंड में एंटी- डायबिटीक प्रभाव होते हैं।

कैंसर रोधी गुण

सफेद प्याज में व्याप्त सल्फर कम्पाउंड और फ्लेवोनॉयड एंटी- ऑक्सीडेंट में कैंसर से लड़ने वाले गुण होते हैं। ये ट्यूमर के विकास को भी रोकते हैं।

डाइजेस्टिव हेल्थ में लाता है सुधार

सफेद प्याज में फाइबर और प्रीबायोटिक प्रचुर मात्रा में होता है, जो आपके गट हेल्थ को सुधारता है। सफेद प्याज में प्रीबायोटिक इनुलिन और फ्रुक्टोलिगोसैकराइड्स बहुत होता है, जिसके नियमित सेवन से आपके गट में फ्रेंडली बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ती है।

मजबूत हड्डियां

सफेद प्याज के लाभों में एक मुख्य यह है कि इसके सेवन से उम्रदराज होती महिलाओं की हड्डियों की डेंसिटी सुधरती है। यह भी कहा जाता है सफेद प्याज का सेवन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, एंटी- ऑक्सीडेंट लेवल को बूस्ट अप करता है और बोन लॉस को कम करता है। ये सब मिलकर ऑस्टियोपोरोसिस से रक्षा करते हैं और बोन डेंसिटी को बूस्ट करते हैं।

सेहतमंद ह्रदय

सफेद प्याज में एंटी- ऑक्सीडेंट और ऐसे कम्पाउंड होते हैं, जो मिलकर इन्फ्लेमेशन से लड़ते हैं, ट्राईग्लाईसेराइड्स को कम करते हैं और कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाते हैं। ये सब मिलकर आपके ह्रदय के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं। इसी तरह सफेद प्याज के एंटी- इन्फ्लेमेट्री गुण हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं और ब्लड क्लॉट्स से सुरक्षा करते हैं।

खून को पतला करने के गुण

सफेद प्याज का एक अन्य गुण है खून को पतला करने का। इसमें व्याप्त फ्लेवेनॉयड्स और सल्फर जैसे एजेंट्स खून को पतला करते हैं। इसकी वजह से आपकी नसों और धमनियों में खून का बहाव आसानी से होता है।

इम्युनिटी में सुधार  

सफेद प्याज में सेलेनियम होता है, जिसकी वजह से आपके इम्यून लेवल को कंट्रोल में रहने में मदद मिलती है। वायरल और एलर्जिक कंडीशन के मैनेजमेंट में भी यह अहम भूमिका निभाता है।

बेहतर नींद का वादा

कुछ स्टडीज बताते हैं कि सफेद प्याज आपकी नींद की गुणवत्ता सुधारता है। ऐसा एल- ट्राइप्टोफैन की मौजूदगी की वजह से होता है। यह एक तरह का एमिनो एसिड है, जो नैचुरल सिडेटिव की तरह काम करता है। यह स्ट्रेस लेवल को भी कम करने में मदद करता है, जिससे भी गहरी और अच्छी नींद आती है।

बालों को रखता है सेहतमंद

सफेद प्याज गिरते और झड़ते बालों के लिए एक बढ़िया होम रेमेडी की तरह काम करता है। इसका जूस बालों की चमक को बनाए रखता है, डैंड्रफ से बचाता है और आपके बालों को समय से पहले सफेद भी नहीं होने देता है।

उपरोक्त बताए गए सफेद प्याज के हेल्थ बेनेफिट्स के अलावा, सफेद प्याज कोल्ड से राहत देता है। स्किन की क्वालिटी को सुधारता है और स्किन संबंधी इन्फेक्शन से सुरक्षा करता है। कुछ शोध बताते हैं कि यह इन्फर्लिटी में भी मदद करता है।

कैसे चुनें सफेद प्याज

 

आज के समय में मेक्सिकन कुजीन में सफेद प्याज का बहुत ज्यादा प्रयोग किया जाता है। अच्छी क्वालिटी के सफेद प्याज एक जैसे रंग के होते हैं और इनकी स्किन पेपर ड्राई होती है। स्ट्यू, सूप, टमैटो सॉस या सब्जियों को पकाते समय आप सफेद प्याज का प्रयोग कर सकती हैं। गार्निश, ड्रेसिंग में सफेद प्याज का इस्तेमाल डिश को खूबसूरत लुक भी देता है।

कैसे शामिल करें सफेद प्याज को अपनी रोजाना की डाइट में

सफेद प्याज को आप हमेशा अपनी डाइट में सलाद के तौर पर शामिल कर सकते हैं। गर्मी को दूर भगाने के लिए ऋजुता ने इसे ज्वार की भाकरी के साथ कच्चा खाने की सलाह दी। इसके अलावा, आप मूंग दाल खिचड़ी में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। यह शाम को होने वाली ब्लॉटिंग और रात में आने वाले पसीने से निजात दिलाने में सहायक है।

गर्मी के मौसम में खाएं सफेद प्याज और आम की चटनी

यह एक ऐसी डिश है, जिसमें आपको कच्चे आम और सफेद प्याज की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए आपक्प आधा कप छीले हुए कसे कच्चे आम और आधा कप कसे हुए सफेद प्याज चाहिए। इसके साथ 2 चम्मच कसा हुआ गुड़, स्वादानुसार नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर की भी जरूरत पड़ेगी। इन सबको एक बर्तन में मिला लें और तब तक रहने दें जब तक कि गुड़ अपने आप न पिघल जाए। इसे ढक दें और फ्रिज में रख दें। इस चटनी को आप रोजाना लंच के साथ खा सकती हैं। यह दो- तीन दिन आराम से फ्रिज में रह जाएगा।

 

ये भी पढ़ें – 

World Hypertension Day 2021 : कोविड -19 के समय अपने हाइपरटेंशन को ऐसे करें मैनेज 

Weight Loss tips: वेट लॉस के लिए ऐसे खाएं खीरा 

 

स्वास्थ्य संबंधी यह लेख आपको कैसा लगा? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें- editor@grehlakshmi.com