कीवी खाने के 8 फायदे,आइए जान लेते हैं: Health Benefits of Kiwi
Health Benefits of Kiwi

Health Benefits of Kiwi: कुछ लोगों को कीवी का खट्टा मीठा स्वाद बहुत पसंद होता है और उनका मन पसंदीदा फल कीवी ही होता है। वैसे कीवी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से डेंगू और टाइफाइड जैसी बीमारियों में भी मदद मिलती है। इसमें पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए यह शरीर को पोषण प्रदान करने में और यहां तक की शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी लाभदायक होते हैं। इसमें बहुत सारे लाभकारी गुण जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। आइए जानते है कीवी का सेवन करने से कौन कौन से स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

खून बढ़ने में मदद मिलती है

Health Benefits of Kiwi
Benefits of Kiwi for Blood

कीवी खून बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए जब भी शरीर में कोई ऐसी बीमारी होती है जिससे खून की कमी पाई जाती है तो कीवी खाने की सलाह डॉक्टर आपको देते हैं। इसमें विटामिन सी भी होता है जो खून बढ़ाने में सहायक होता है इसलिए एनीमिया से जूझ रहे लोगों को कीवी का सेवन करना चाहिए। अक्सर डेंगू और टाइफाइड जैसी बीमारियों में शरीर में खून की प्लेटलेट काफी कम हो जाती हैं और इस स्थिति में मरीज को कीवी जैसे फलों का सेवन करने को बोला जाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

immunity
Benefits of Kiwi for Immunity

कीवी में विटामिन सी पाया जाता है जो एक एंटी ऑक्सिडेंट का काम करता है और इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे शरीर अंदर से और मजबूत होता है और बीमारियों से लड़ने में शरीर की क्षमता मजबूत होती जाती है। इसलिए छोटे बच्चे जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए।

डायबिटीज में भी है लाभदायक

diabetes
diabetes

डायबिटीज के मरीजों को बहुत ही सीमित चीजों को खाने की अनुमति होती है लेकिन कीवी का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक होता है। इसमें ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाले कुछ तत्व पाए जाते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहेगा लेकिन किसी भी फल का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की राय जरूर लें।

दिल की सेहत के लिए लाभदायक

heart health
Benefits of Kiwi of Heart

कीवी का सेवन करना दिल के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे ब्लूड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। अगर आपको कोई दिल से जुड़ी बीमारी है तो आपको दवाइयां खाने के साथ साथ इसका सेवन करना चाहिए और केवल कीवी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

वजन को मेंटेन करने में सहायक

weight loss
Weight Loss Tips

अगर आप वजन कम करते हैं या कर रहे हैं लेकिन इसे मेंटेन करना मुश्किल हो रहा है तो कुछ खट्टा मीठा खाने की क्रेविंग होने पर आप कीवी जैसे फल का सेवन कर सकते हैं। इस फल में कैलोरीज़ की मात्रा बेहद हो कम और फाइबर ज्यादा होता है जिससे इसे वजन कम करते समय खाया जा सकता है। यह आपकी भूख को कम करता है और वजन भी नहीं बढ़ाता है।

कॉलेजन के निर्माण में है सहायक

कॉलेजन
Healthy Skin. Beautiful Woman With Beauty Face Pulling Elastic Facial Skin. High Resolution.

कॉलेजन के कारण आपकी स्किन टाइट रहती है और स्किन को ग्लो मिलता है इसलिए कीवी का सेवन करने से कॉलेजन का निर्माण होने में मदद मिलती है। कीवी का सेवन करने से स्किन हमेशा ग्लो करती है और आप एक सॉफ्ट और स्मूद स्किन पा सकते हैं।

एक्सफोलिएटिंग गुणों से भरपूर

Exfoliation
cleansing for oily skin

कीवी का सेवन करने से आपको एक्सफोलिएटिंग गुण भी प्राप्त हो सकते हैं। इससे स्किन से डेड स्किन सेल्स हटने में मदद मिलती है और स्किन सॉफ्ट होने में भी मदद मिलती है। हर रोज अगर इसका सेवन किया जाए तो एक चमकती हुई स्किन प्राप्त की जा सकती है।

विटामिन सी से भरपूर

Kiwi Banefits
Kiwi Pack

विटामिन सी से युक्त फलों का सेवन करने से न केवल आपकी सेहत और इम्यूनिटी को लाभ मिलता है बल्कि आपकी स्किन और बालों को भी मदद मिलती है क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होती है जो त्वचा को ऐसे ही जवान बनाए रखने में और एजिंग के लक्षणों से बचा कर रखने में मदद करती है।

गर्भवती महिलाओं के सहायक

प्रेगनेंसी में लाभदायक

कीवी में फोलेट पाया जाता है जो पेट में पल रहे बच्चे के विकास के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसका सेवन प्रेगनेंसी में करने से बच्चे में न्यूरल डिफेक्ट पाए जाने के चांस बहुत ही कम हो जाते हैं। केवल गर्भवती होने के दौरान ही नहीं बल्कि बच्चा पैदा करने के बाद भी इसका सेवन करना आपके शरीर के लिए सहायक होता है।

आंखों के लिए भी है लाभदायक

Eye Care
Eye Care

अगर आप को आंखों की रोशनी से जुड़ी समस्या है तो कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों से जुड़ी समस्या को भी इसका सेवन करने से कम किया जा सकता है। अगर आप स्क्रीन टाइम ज्यादा देखते हैं तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या होने का खतरा होगा। इसे कम करने के लिए कीवी का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

यह सब लाभ आपको कीवी का सेवन करने से मिल सकते हैं लेकिन हर चीज का सेवन केवल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए नहीं तो इसका सेवन करने से लाभ मिलने की बजाए नुकसान मिल सकते हैं।

FAQ | क्या आप जानते हैं

कीवी क्या है?

कीवी एक हरे रंग का फल है जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है।

कीवी में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

कीवी में विटामिन C, विटामिन K, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

कीवी फल के क्या फायदे हैं?

शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है
शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है
मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करता है
हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है
पाचन को सुधारता है

कीवी खाने के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

कीवी का सेवन सामान्यतः सुरक्षित होता है, लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन से एलर्जी या पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

कीवी कैसे खाएं?

कीवी को ध्यान से धोकर, छीलकर भी खा सकते हैं या फिर इसे काट कर फलों के साथ मिश्रित करके सलाद बना सकते हैं।

कीवी को कितने समय तक स्वादिष्ट रखा जा सकता है?

कीवी ताजगी को बनाए रखने के लिए शुष्क और ठंडे स्थान पर रखें जैसे कि फ्रिज में।लेकिन अगर पक गये हैं, तो आप उन्हें 3-4 दिनों तक उपयोग कर सकते हैं।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...