Sonth Milk Benefits
Sonth Milk Benefits

Sonth Milk Benefits: सर्दियां शुरू होते ही ऐसी ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए, जो शरीर को गर्म रखने के साथ मौसमी बीमारियों को भी दूर रख सकें। सर्दियों में अदरक के सेवन से सर्दी, जुकाम और खांसी आदि की परेशानियां कम होती हैं। अदरक में भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से शरीर गर्म रहता है और बीमारियां भी दूर होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सूखी हुई अदरक का पाउडर यानि सोंठ भी शरीर के लिए काफी हेल्दी होती है। इसको दूध में मिलाकर लेने से शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है और शरीर की कई परेशानियां कम होती हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में सोंठ वाला दूध पीने के फायदों के बारे में-

इम्यूनिटी को करे मजबूत

सर्दियों में सोंठ वाला दूध पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। सर्दियों में इसको पीने से मौसमी बीमारी दूर होती हैं। सोंठ वाले दूध को रोज आसानी से पीया जा सकता है। इसको पीने से शरीर गर्म रहता है।

पाचन तंत्र रखे मजबूत

सोंठ पाचन को बेहतर बनाने के लिए सहायक है। इसके सेवन से कब्ज, गैस, पेट दर्द आदि से राहत मिल सकती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए आप अपने आहार में सोंठ वाला दूध शामिल कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल मे रखे

सोंठ वाला दूध पीने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है। सोंठ में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो खून को पतला करके ब्लॉटिंग से बचाव करने में मदद करत है। जिससे ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती हैं। सोंठ वाला दूध शरीर को स्वस्थ रखता है।

हड्डियों को बनाएं मजबूत

दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, वहीं सोंठ में विटामिन डी। दोनों ही चीजें हड्डियों की मजबूती के लिए काफी आवश्यक होती हैं। सोंठ वाला दूध नियमित पीने से हड्डियां मजबूत होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। विटामिन डी और कैल्शियम शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करके शरीर को हेल्दी रखता है। सर्दियों में सोंठ वाला दूध पीने से अर्थराइटिस की समस्या ठीक होती है।

गले की खराश दूर करे

सर्दियों में अधिकतर लोगों को गले में खराश और दर्द की समस्या होती है। ऐसे में रात को सोंठ वाला दूध पीने से ये समस्याएं ठीक होती है। सोंठ में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो गले के बैक्टीरिया को दूर करके खराश की समस्या को आसानी से ठीक करते हैं।

सर्दी-जुकाम होगा दूर

सर्दी का मौसम आते ही लोग अक्सर सर्दी जुकाम के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में रात में सोने से पहले दूध में सोंठ मिलाकर पीने से बहुत आराम मिलता है। सोंठ में मौजूद एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरिया के तत्व सर्दी जुकाम को जल्द से जल्द खत्म करने में मदद करते हैं।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...