Health Benefits of Cinnamon: दालचीनी के पेड़ की छाल को लंबे समय से मसाले और पारंपरिक औषधि दोनों के रूप में उपयोग की जाती रही है। सप्लीमेंट के तौर पर भी इसका सेवन किया जाता है। साथ ही इस्तेमाल चाय और एक्सट्रेक्ट के तौर पर किया जाता है। इसके कई लाभ हैं। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं।
लो ब्लड शुगर
Lots of health claims have been made about cinnamon — saying it can fight everything from high blood pressure and acne to cancer. What you should know before you try it: https://t.co/zWMCuefa80 pic.twitter.com/yudQXSirhs
— WebMD (@WebMD) June 11, 2023
कई अध्ययनों में पाया गया है कि दालचीनी ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकती है। वैज्ञानिक अभी भी नहीं जानते हैं कि दालचीनी कैसे काम कर सकती है। यह भी स्पष्ट नहीं है। इस बात की भी कोई ठोस जानकारी नहीं है कि इसकी कितनी मात्रा लेना सही है।
मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करे

अध्ययन के अनुसार, दालचीनी में एक आवश्यक तेल जिसे सिनामाल्डिहाइड कहा जाता है, आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।
खूबसूरत स्किन के लिए
एक अध्ययन में पाया गया है कि दालचीनी में सिलोन पाया जाता है, जो मुहांसे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है। अध्ययन से पता चलता है कि दालचीनी कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा दे सकती है, जो आपकी त्वचा को जवां दिखने में मदद कर सकती है।
कैंसर का इलाज
एक अध्ययन में, दालचीनी ने कैंसर के विकास को धीमा करने और यहां तक कि ट्यूमर कोशिकाओं को मारने की क्षमता का पता चला।
लो ब्लड प्रेशर

कई अध्ययनों से पता चलता है कि 3 महीने तक रोजाना दालचीनी खाने से शरीर में बनने वाला सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। इसके सेवन से लो ब्लड प्रेशर की समस्या को मैनेज किया जा सकता है।
