हेडस्टैंड योग करने के क्या हैं फायदे और जानिए कैसे करें: Headstand Pose
Benefits of Headstand Pose

कैसे करें हेडस्टैंड योग, जानिए फायदे

अधिकतर सेलेब्रिटी जैसे- दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, सुष्मिता सेन, मलाइका अरोड़ा इस योग का अभ्यास करती हैं। आइए जानते हैं हेडस्टैंड योग करने के फायदे और इसके सिंपल स्टेप्स क्या हैं?

Headstand Pose: हेडस्टैंड को शीर्षासन योग भी कहा जाता है। अधिकतर लोगों को यह योग काफी ज्यादा मुश्किल लगता है। खासतौर पर महिलाएं इस योग को करने से काफी ज्यादा डरती हैं क्योंकि उन्हें चोट लगने का काफी ज्यादा डर रहता है। लेकिन इस योग से आपकी सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। मुख्य रूप से इस योगासन की मदद से शरीर को बैलेंस करने में मदद मिल सकती है। अधिकतर सेलिब्रिटी जैसे- दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, सुष्मिता सेन, मलाइका अरोड़ा इस योग का अभ्यास करती हैं। आइए जानते हैं हेडस्टैंड योग करने के फायदे और इसके सिंपल स्टेप्स क्या हैं?

यह भी देखे-साइनस रोगियों के लिए ये 5 योगासन है कारगर

Headstand Pose: तनाव करे कम

Headstand Pose
Headstand Pose Benefits

हैंडस्टैंड योग से आपके ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इस योग को कूलिंग आसन भी कहा जाता है। इससे आपका ध्यान अंदर की ओर खींचता है, जिससे आपके अंदर थकान, तनाव, डिप्रेशन जैसी मानसिक परेशानियां कम होती हैं। मानसिक तनाव को कम करने के लिए शीर्षासन योग के दौरान लंबी और धीमी सांस लें। इससे आपको काफी बेहतर महसूस होगा।

फोकस बढ़ाने में असरदार

Headstand Pose Tips
Increase Focus Level

हैंडस्टैंड योग की मदद से आपका फोकस बढ़ता है। दरअसल, इस योगासन में आपको सिर के बल उल्टा रहना पड़ता है, जिसकी वजह से ब्लड सिर की ओर बेहतर तरीके से प्रभावित होती है। इससे मेंटल हेस्थ को बूस्ट किया जा सता है, जो चिंता और स्ट्रेस को कम करने आपके फोकस स्तर को बढ़ा सकती है।

बाजुओं और कंधों को बनाए मजबूत

Headstand Benefits
strengthen arms and shoulders

शीर्षासन योग करते समय आपको अपने बाजुओं की मदद से जमीन पर उल्टा रहना होता है। ऐसे में न सिर्फ बाजू पर दबाव पड़ता है, बल्कि आपके कंधों और गर्दन पर भी दबाव पड़ता है। नियमित रूप से इस योग की मदद से आपकी बाजू, कंधों और गर्दन को मजबूती मिलती है। साथ ही समग्र शरीर का भी बेहतर विकास होता है।

पाचन स्तर को करे बेहतर

Benefits of Headstand
Improve digestion level

शीर्षासन योग की मदद से आपका पाचन स्तर बेहतर हो सकता है। इससे पाचन अंगों में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जो आपके डायरेजशन को बेहतर कर सकते हैं। साथ ही इस योग की मदद से आपके पाचन अंगों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो आपके लिए काफी प्रभावी है।

एड्रिनल ग्‍लैंड को करे साफ

हेडस्टैंड योग की मदद से आपका एड्रिनल ग्‍लैंड साफ होता है। यह ग्लैंड स्ट्रेस हार्मोन को रिलीज करने का जिम्मेदार होता है। अगर इस ग्लैंड की अच्छे से सफाई हो, तो तनाव को कम किया जा सकता है।

कैसे करें हेडस्टैंड योगासन?

Headstand Yogasan
Tips for Headstand Pose
  • शीर्षासन योग करने के लिए सबसे पहले जमीन पर योगा मैट या फिर कोई मोटी से कंबल बिछा लें। इसके बाद इसपर वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
  • आगे की ओर झुकते हुए अपने दोनों हाथों की कोहनीयों को जमीन पर टिकाएं। अपने सिर को हाथों के बीच में रखें। इस दौरान अपनी उंगलियों को सख्ती के साथ इंटरलॉक करके रखें।
  • पैरों की ऊंगलियों को धीरे-धीरे ऊपर करते हुए त्रिकोण मुद्रा में आए।
  • धीरे-धीरे अपने पैरों को आकाश की ओर ले जाएं। जब पीछ एदकम सीधी हो जाीए, तो आपके शरीर का पूरा भार आपके बाजू पर होना चाहिए।
  • इस योग को शुरू करने पर पहले अपनै पैरों को सिर्फ आधा उठाएं, ताकि एकदम से आपके बाजू और सिर पर दबाव न पड़े।
  • जब आप सिर के बल इस मुद्रा को कर रहे हैं, तो करीब 1 से 2 मिनट तक इसी मुद्रा में रहें। इसके बाद धीरे-धीरे अपनी अवस्था में वापस लौट आएं। रोजाना 4 से 5 बार इस मुद्रा का अभ्यास करने से आपको काफी लाभ हो सकता है।
  • हेडस्टैंड योग करने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप इस मुद्रा का अभ्यास पहली बार कर रहे हैं तो किसी एक्सपर्ट की निगरानी में इस योग का अभ्यास करें, ताकि किसी भी तरह की चोट या फिर परेशानी से बचाव किया जा सके।