कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में लिया हुआ है। ऐसे समय में सबसे अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है। ऐसे में अपने हाथों को थोड़ी थोड़ी देर में साफ करते रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि दूषित हाथों से वायरस आसानी से शरीर में प्रवेश कर जाता है।लेकिन कभी-कभी आपके पास पानी और साबुन की व्यवस्था नहीं होती  तब आप अपने हाथ को सैनिटाइजर से साफ कर सकती हैं. इसलिए हम लेकर आए हैं आपके लिए कुछ बेस्ट सैनिटाइजर। बाजार में मुख्यत:  4 तरह के  सैनिटाइजर्स हैं –  स्प्रे ,फोम, जेल और रब हैंड सैनिटाइजर।आइए शुरू करते हैं स्प्रे हैंड सैनिटाइजर से। 

स्प्रे हैंड सैनिटाइजर -यह हैंड सैनिटाइजर पॉकेट फ्रेंडली है जिसको आप अपने ऑफिस या कार में भी स्वच्छता के लिए प्रयोग कर सकते हैं। इनकी खुशबू भी बहुत ही मनभवनी होती हैं जो आपके मूड को पूरी तरह रिफ्रेश कर देती है। इनको प्रयोग करना भी बहुत ही आसन होता है। केवल अपने हाथों पर सैनिटाइजर की कुछ बूंदे छिड़के, उनको सूखने दे और अब आप बाहर जाने के लिए तैयार हैं।

स्प्रे हैंड सैनिटाइजर

द ब्रीथ हैंड सैनिटाइजर स्प्रे

 हैंड सैनिटाइजर में 75 प्रतिशत अल्कोहल है। इस सैनिटाइजर की बॉटल को आप आसानी से अपने बैग या जेब में रख सकते हैं। 

ईओ हैंड सैनिटाइजर स्प्रे

अल्कोहल की मात्रा 62 प्रतिशत है और यह 99.9 प्रतिशत कीटाणुओं को मारने में सक्षम है। यह सैनिटाइजर नॉन जीएमओ गन्ने से बना है। इसमें नींबू व नारियल को सुगन्ध का टच भी है। 

मैजिक हैंड सैनिटाइजर स्प्रे

 पॉकेट फ्रेंडली है जिसको आप अपने ऑफिस या कार में भी स्वच्छता के लिए प्रयोग कर सकते हैं। इनकी खुशबू भी बहुत ही मनभवनी होती हैं जो आपके मूड को पूरी तरह रिफ्रेश कर देती है। इनको प्रयोग करना भी बहुत ही आसन होता है। 

जेल हैंड सैनिटाइजर

प्यूरेल जेल हैंड सैनिटाइजर 

प्युरेल जेल हैंड सैनिटाइजर अमेरिका का नंबर 1 सैनिटाइजर है। इस सैनिटाइजर में उसी फार्मूले का प्रयोग किया गया है जो सैनिटाइजर डॉक्टरों द्वारा प्रयोग किया जाता है। प्यूरेल हैंड सैनिटाइजर बीमारी फैलने वाले 99.9 प्रतिशत कीटाणुओं को मार देता है। यह आपकी त्वचा को भी किसी तरह का कोई नुक़सान नहीं पहुंचाएगा।

जेल हैंड सैनिटाइजर

डाबर का जेल हैंड सैनिटाइजर

 बैक्टीरिया की कोशिकाओं व अन्य वायरसों को नष्ट करने में सहायक है। यह आपके हाथों पर चिपके कीटाणुओं व बैक्टीरिया को पूरी तरह से तहस नहस कर देता है। यह सैनिटाइजर मेडिकल द्वारा प्रमाणित है और 99.9 प्रतिशत कीटाणुओं को खत्म करने में सक्षम है। इससे आपके हाथ मुलायम व कोमल भी रहेंगे।  

हिमालय प्योर ब्रांड जेल हैंड सैनिटाइजर 

बीमारी व इंफेक्शन फैलाने वाले छोटे से छोटे कीटाणुओं को भी खत्म कर देता है। यह प्रतिदिन प्रयोग के लिए एक दम सुरक्षित है। इसमें कुछ मॉइश्चराइजर भी होते हैं जो आपके हाथों को ड्राई होने से बचाते हैं। यह उत्पाद क्लीनिकली प्रमाणित है और आपके लिए बिल्कुल सुरक्षित है। 

काया हैंड सैनिटाइजर जेल

यह अल्कोहल आधारित जैल है जो हमारे हाथों को साफ करता है और कीटाणुओं को खत्म करता है।यह हमारे हाथों को खुश्क होने से बचाता है जिससे हमारे हाथ मुलायम रहते हैं। इसकी सुगंध से फ्रैश फीलिंग आती है।

फोम हैंड सैनिटाइजर

फोम हैंड सैनिटाइजर

इंटर कॉर्प फोम हैंड सैनिटाइजर

इंटर कॉर्प के पिंक पोमाग्रेनेट व ब्लू बेरी की सुगन्ध से युक्त यह सैनिटाइजर आपके हाथों को तरो ताजा व स्वच्छ रखता है। आप इस सैनिटाइजर का कॉम्बो पैक ले सकते हैं। जिसके साथ एक हैंडवाश भी आता है। फोम हैंड सैनिटाइजर प्रयोग करते समय हाथो से बिल्कुल चिपक जाता है। 

ग्रोव कोलैबोरेटिव फोम हैंड सैनिटाइजर

ग्रोव के इस हैंड सैनिटाइजर में दुनिया के सबसे हेल्दी व नेचुरल तत्व जैसे नारियल तेल, जोजोबा तेल मिले हुए हैं। यह बच्चों व उनकी मताओ के लिए भी सुरक्षित है।  यह आपकी त्वचा को ड्राई करने की बजाए उसे मॉइश्चराइज करता है। इसका प्रयोग करने में आपको 2 मिनट से भी कम समय लगेगा। 

एसेनशियल आइल हैंड फोम सैनिटाइजर 

यदि आप कैमिकल हैंड सैनिटाइजरस को किसी ऐसी चीज से बदलना चाहते हैं जो आप के लिए सुरक्षित भी हो और कैमिकल्स जितना कठोर भी न हो तो यह उत्पाद आप के लिए बेस्ट रहेगा। इस का प्रयोग करने में आप को 2 मिनट से भी कम समय लगेगा। यह आप के हाथों की त्वचा को मुलायम रखेगा व फटने से भी बचाएगा। इसके अलावा कुछ और सैनिटाइजर भी हैं। जैसे 

 नायका होम सेफ कीटाणुनाशक स्प्रे

आप किसी भी जगह को छूते हैं तो हर जगह कीटाणु होते हैं आप रोजाना उन्हें पानी से साफ कर लेते हैं लेकिन वे कीटाणु फिर भी वही रहते हैं क्योंकि इन कीटाणुओ को खत्म करने के लिए अकेला पानी काफी नही है। अपने घर को सुरक्षित रखने के लिए नयका(Nykaa) कीटाणुनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करे।

नायका वेजी सेफ

हम जो बाहर से फल और सब्जियां लेकर आते हैं उन पर बहुत सारे कीटाणु होते हैं क्योंकि पता नही उनको कितने लोगों ने छुआ होता हैं। इस लिए इनको साफ करने के लिए अकेला पानी ही काफी नही है ।  उन पर लगे केमिकल को साफ करने के लिए यदि हम उनको साबुन से धोते हैं तो यह हमारे लिए हानिकारक होगा। इसलिए हमें उनको साफ करने के लिए नयका(Nykaa) वेजी सेफ का इस्तेमाल करना चाहिए।

बायोटिक हैंड सैनिटाइजर 

यह आयुर्वेदिक फॉर्मूले से तैयार किया गया हैंड सैनीटाइजर है यह हैंड सैनिटाइजर की एक नई श्रृंखला है। बायोटिक एडवांस्ड आर्गेनिक लेमन सैनीटाइजर यह बिना पानी और साबुन से हमारे 99.99 प्रतिशत कीटाणुओं को खत्म करता है। और हमें वायरस से होने वाली बीमारियों से बचाता है। यह आयुर्वेदिक सरंचना के आधार पर बनाया गया है यह हमारे लिए सुरक्षित होता है।

यह भी पढ़ें- 

मास्क के विभिन्न प्रकार और कौन सा मास्क है सुरक्षित

अपने  फर्नीचर को करें  सैनिटाइज़