Ginger
Ginger Tea

Ginger Tea Side Effects: चाय प्रेमियों के लिए क्या गर्मी और क्या सर्दी, उन्हें तो बस अदरक वाली कड़क चाय चाहिए और उनका दिन बन जाता है। अदरक को स्वास्थ्य के हिसाब से लाभकारी माना गया है। क्योंकि अदरक के सेवन से खांसी में आराम मिलता है। इसके साथ गले से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकार मिलता है। फायदे के साथ अदरक का ज्यादा मात्रा में सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है। 

अदरक की चाय पीने के नुकसान

Ginger Tea Side Effects
Ginger Tea Effects

अदरक में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो खांसी के साथ गले से जुड़ी कई समस्याओं में लाभदायक है। बावजूद इसके अदरक का ज्यादा मात्रा में सेवन सेहत को कई नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आप भी चाय में अदरक का भी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो जरूरी है समय रहते आपका संभल जाना। नहीं तो आप कई तरह की समस्याओं से घिर सकते हैं।

हो सकती है पेट की परेशानी

अगर आप अदरक की चाय का ज्यादा सेवन करते हैं तो अपनी इस आदत को सुधारने की कोशिश करें। अदरक की चाय के ज्यादा सेवन से पेट की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं अदरक की चाय का ज्यादा सेवन करने से गैस की समस्या भी हो सकती है।  इसके अधिक सेवन से शरीर में बेचैनी की समस्या भी हो सकती है। 

चक्कर और कमजोरी

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम या सामान्य रहता है, उनको अदरक की चाय का कम सेवन करना चाहिए। अदरक की चाय ज्यादा पीने से इन लोगों को चक्कर और कमजोरी आने लगती है।

बालों का झड़ना

अदरक की चाय का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बालों के झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। अदरक में पाया जाने वाला जिंजरोल नामक तत्व बालों को बढ़ने से रोकता है और इससे बाल झड़ने की समस्या भी हो सकती है।

एसिडिटी

Acidity
Acidity

अदरक की चाय ज्यादा मात्रा में पीने से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। साथ ही इसकी वजह से पेट में जलन की समस्या भी हो सकती है। अदरक में पाया जाने वाला जिंजरोल पेट में एसीड बनाता है। ऐसे में अदरक की चाय का सेवन कम करें।

नींद न आने की समस्या

अदरक की चाय ज्यादा मात्रा में पीने से नींद न आने की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से शरीर जल्द ही थक सकता है। साथ ही कमजोरी भी हो सकती है। इसलिए रात के समय अदरक की चाय पीने से बचें।