कोविड के दौरान बहुत पार्लर बंद हो गए थे। लेकिन जैसे ही लॉकडाउन खत्म हुआ, यह पार्लर के लिए भी एक चुनौती बनकर सामने आया। कोरोना संक्रमण के कारण लोगों खासकर जी महिलाओं में आज भी एक डर है। इस डर को दूर भगाने और सभी महिलाओं को विश्वास दिलाने के लिए अब बहुत से नामी पार्लर आगे आए और उन्होंने धीरे-धीरे अपनी सेवाओं को चलाना शुरु किया। शहर में जितने भी बेहतर पार्लर हैं वे सुरक्षा के लिए हर तरह के इंतजाम कर रहे हैं। यही नहीं अब वह घर घर पार्लर संबंधी सेवाएं भी दे रहे हैं। क्योंकि बहुत सी महिलाएं आज भी पार्लर जाने से डर रही है। इसलिए महिलाएं महामारी के दौरान पार्लर संबंधी सेवाएं घर पर ही ले रहीं हैं। इनमें वो नामी पार्लर भी शामिल हैं जो किसी समय घर के लिए पार्लर सेवाएं नहीं देते थे।
रिया कहती हैं कि 3 साल पहले मैं अपनी सास को कुछ सर्विस दिलाने के लिए एक (वीएलसीसी) पार्लर के पास गई थी। परन्तु उस समय कोई भी घर आने को तैयार नहीं था। पर आज स्वयं वहीं से सेवाओं के लिए कॉल आई और वह अपनी हेल्पर्स को घर भेजने के लिए तैयार हैं। महामारी से पहले भी बहुत से सैलून ने अपनी घर पर जा कर सेवाएं देनी भी शुरू कर दी थी। हमें हर समय सुंदर दिखना होता है व ग्रूमिंग हर इंसान की आवश्यकता है तो होम सैलून की बहुत अधिक आवश्यकता महसूस होने लगी।
जब आप किसी सैलून या पार्लर में जातीं हैं तो अपनी स्वच्छता व सुरक्षा का ध्यान रखतीं हैं। उसी प्रकार आप को घर पर पार्लर की की सेवाएं लेते समय भी सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। निम्न टिप्स अपनाकर आप सुरक्षित हो कर पार्लर सेवाएं ले सकतीं हैं।
- किसी भी ब्यूटीशियन की सेवा लेने से पहले आप को उनके बॉडी तापमान व स्वास्थ्य से जुड़ी चीजें पता होनी चाहिए।
- जब भी कोई ब्यूटीशियन आप के घर सेवाएं देने आए तो उनका तापमान नॉर्मल होना चाहिए और उन्हें बुखार होने के कोई लक्षण नहीं होने चाहिए ।
- घर पर आने वाली ब्यूटीशियन ने PPE किट पहनी हो जिसमे मास्क, बॉडी सूट, ग्लव्स व शील्ड शामिल हो।
- आप को ध्यान देना होगा कि केवल एक बार प्रयोग होने वाली चीजों का ही प्रयोग वह कर रही हो।
- आप को ध्यान देना होगा कि वहां से ब्यूटीशियन अपना सारा सामान लेकर आए। ताकि आप को अपनी कोई भी चीज उसको न देनी पड़े।
- आप को ब्यूटीशियन की सारी डिटेल ऐप पर उपलब्ध डिटेल्स से एक बार मिला लेनी चाहिए।
- जिस जगह पर वह बैठती हैं वह क्षेत्र अच्छे से सेनिटाइज किया हुआ हो।
- जाते समय वह अपना सारा सामान साथ लेकर जाएं और इसके बाद उस सारे क्षेत्र को सैनिटाइज कर लें।
यह भी पढ़ें-
