Calories and Aging
Weight Loss Diet

वजन घटाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इन फलों को डाइट में करें शामिल: Antioxidant Rich Fruits For Weight Loss

तेजी वजन कम करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फलों का सेवन करने चाहिए।

Weight Loss Diet: आजकल के समय में मोटापा सबसे बड़ी समस्या है। इसकी वजह से अधिकतर लोगों में डायबिटीज, हार्ट संबंधी रोग और कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है। काफी सारे लोग वजन कम करने के लिए घंटों जिम में एक्सरसाइज करके पसीना बहाते है। साथ ही डाइटिंग भी करते है। लेकिन कभी- कभी इतना सब कुछ करने के बाद भी रिजल्ट उतना अच्छा नही मिल पाता है। ऐसे में आप अपनी वेट लॉस डाइट में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फलों को भी शामिल कर सकते है। इन फलों का सेवन करने से शरीर की सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद मिलती है। यह फलों को वेट लॉस करने के साथ- साथ बॉडी को भी हेल्दी रखते है। इन फलों का नियमित रूप से सेवन करने पर पाचन तंत्र और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। इसलिए आज हम वजन घटाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट रहित फलों के बारे में बताने वाले है, जो आपकी वजन घटाने में मदद करेंगे, तो चलिए जानते है।

Also read: अपना वजन लेने से पहले जान लें ये 6 नियम: Weighing Rules

Weight Loss Diet
Apple

सेब खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स शरीर की सूजन को कम करता है। सेब का सेवन करने से लंबे समय तक भूख नही लगती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा सेब पाचन तंत्र को भी मजबूत करने में मदद करता है।

Pomegranate
Pomegranate

अनार शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अनार में एंटी-एजिंग गुण होते है, जो शरीर की सूजन को कम करता है। इसके अलावा इसमें पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो वजन को तेजी से कम करता है। अनार का नियमित रूप से सेवन करने पर हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ता है।

Aloo Bukhara
Aloo Bukhara

आलूबुखारा में विटामिन के, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसका नियमित रूप से सेवन करने पर शरीर की सूजन कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। आलूबुखारा में कैलोरी कम मात्रा में होता है, जो पेट के लिए भी हेल्दी माना जाता है। इसमें पॉलीफेनोल्स नामक एंजाइम पाया जाता है, जो वजन घटाने में मदद करता है।

Cranberry
Cranberry

क्रैनबेरी का नियमित रूप से सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। क्रैनबेरी में मौजूद फाइबर पेट का लंबा समय तक भरा रखने में मदद करता है। क्रैनबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की सूजन को कम करता है। आप इसे अपने वेट लॉस डाइट में जरूर शामिल करें।

Strawberry
Strawberry

स्ट्रॉबेरी ओवर ऑल हेल्थ के साथ- साथ वजन भी घटाने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट और एलाजिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो वजन को कम करने के साथ- साथ शरीर की सूजन को भी कम करने में मदद करता है। ओर फलों को मुकाबले स्ट्रॉबेरी खाना सभी को पसंद होता है। आप इसे अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकती है।