वजन कम करने के लिए अलसी का सेवन करें
अलसी का पानी वजन को तेजी से घटाने में बहुत ही प्रभावी हो सकता है। इसका सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
Flaxseed Water: ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से न सिर्फ आपका वजन कंट्रोल होता है, बल्कि यह थायराइड, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर से गंभीर बीमारियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। वजन कम करने के लिए अलसी का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अलसी का पानी आपके लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। अगर आप रोजाना अलसी के पानी का सेवन करते हैं, तो यह आपके बेली फैट को मोम की तरह पिघला सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं वजन कम करने के लिए कैसे फायदेमंद है अलसी का पानी?
Flaxseed Water: अलसी में मौजूद पोषक तत्व
अलसी में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- ओमेगा-3 फैटी एसिड, ओमेगा- 6 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन पाया जाता है। इसके अलावा अलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो आपको संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। साथ ही यह कई तरह से प्रभावी हो सकते हैं। वजन कम करने के लिए आप रोस्टेड अलसी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अलसी के पानी का सेवन करने से आपको दोगुना फायदा पहुंच सकता है।

घर पर कैसे बनाएं अलसी का पानी ( How To make Flaxseeds Water )
वजन को घटाने के लिए आप अलसी के पानी को घर पर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए 1 से 2 चम्मच अलसी के बीज लें। अब इसे 1 गिलास पानी में रातभर भिगोने के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी को अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे छान लें। अब इस पानी में 1 चम्मच नींबू सा रस मिक्स करके पिएं। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा।
इसके अलावा आप गर्म पानी में अलसी के तेल को मिक्स करके भी पी सकते हैं। इससे भी आपका वजन तेजी से कम हो सकता है। दरअसल, अलसी के तेल में भी फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकता है। इससे आपके शरीर में कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जो वजन को घटाने में प्रभावी है।
शहद और अलसी का पानी

शहद और अलसी का पानी पीने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच अलसी को रातभर पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह इस पानी उबालकर छान लें। अब इस पानी में 1 चम्मच शहद मिक्स करके पिएं। इससे आपका बेली फैट तेजी से घटेगा।
गुड़ के साथ खाएं अलसी

वजन घटाने के लिए अलसी और गुड़ भी प्रभावी हो सकता है। इसलिए अलसी को अच्छी तरह से रोस्ट कर लें। अब इसे पीसकर पाउडर बना लें। अब 1 गिलास गर्म पानी लें। इसमें 1 चम्मच अलसी पाउडर और थोड़ा सा गुड़ मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण का सेवन करें। इससे आपका वजन तेजी से घटेगा।
वजन को तेजी से घटाने के लिए आप अलसी के बीजों को इन आसान तरीकों से सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको अलसी से किसी तरह की एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
