सर्दियों में गुड़ खाने के अपने अलग ही फायदे हैं। गुड़ ठंड का असर कम करने और सर्दी जुखाम ठीक करने के साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसलिए गुड़ का आइए आपको बताते हैं गुड़ के कुछ नायब फायदों के बारे में –
शरीर को गर्म रखता है
गुड़ का सेवन करने से शरीर में गर्माहट आती है और ठंड की वजह से होने वाले सर्दी और जुखाम से छुटकारा मिलता है।
प्रदूषण के असर को कम करता है
गुड़ का सेवन खाने के साथ या फिर खाने के बाद करने से प्रदूषण का असर कम हो जाता है।
हड्डियां मजबूत बनाए
गुड़ में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। ये दोनों ही तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं ।
एनीमिया दूर करे
गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत है। यदि आपका हिमोग्लोबिन कम है या आप एनिमिक हैं तो रोजाना गुड़ खाने से आपको फायदा होगा । आयरन का अच्छा स्रोत होने की वजह से प्रेगनेंसी में भी गुड़ खाने की सलाह दी जाती है।
पेट की समस्याओं से छुटकारा
पेट में होने वाली अनेक समस्याएं जैसे कब्ज, गैस या एसिडिटी की समस्या है, तो गुड़ खाने से आपको फायदा मिलेगा।खाने के बाद गुड़ खाने से पाचन शक्ति अच्छी रहती है और भूख भी ठीक से लगती है ।
ब्लड प्रेशर नियंत्रित करे
यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो गुड़ का सेवन आपके लिए वरदान साबित होगा। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों का गुड़ खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है।
शरीर को स्फूर्ति प्रदान करे
यदि आपके शरीर में कमजोरी है तो दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से शरीर में स्फूर्ति आएगी ।
आंखों की कमजोरी दूर करे
गुड़ आंखों की रोशनी बढ़ाए रखने में बहुत मददगार है। गुड़ का नियमित रूप से सेवन आंखों के साथ दिमाग भी तेज करता है।
