1- वीकेंड्स के पहले अपने काम निबटाएं

 आप ये ना सोचें कि वीकेंड आने वाला है बल्कि ये सोचें अगले हफ्ते की शुरुआत आपको कैसे करनी है बस इसके लिए आप सारी प्लानिंग शुक्रवार को ही कर लें। ऐसे में जब आप मंडे ऑफिस आएंगे तो आपके पास काम का तनाव नहीं होगा और आप मंडे ब्लूज से बच जाएगें।

2-वीकेंड्स को करें एंजॉय 

मंडे ब्लूज से बचने के लिए ज़रुरी है कि आप वीकेंड्स को खूब एंजॉय करें। इससे आप फ्रेश हो जाएगे और आपका मूड भी बहुत अच्छा होगा। दोस्तों के साथ गैदरिंग,या फिर मूवी प्लान कर सकते हैं। या बढ़िया डिनर या लंच करें। या कहीं घूमने जाएं। ये आपके तनाव को कम करता है।

3-घर पर ऑफिस का काम ना करें

जाहिर सी बात है वीकेंड्स सिर्फ आपके और आपके पर्सनल कामों के लिए होता है ऐसे में कोशिश करें कि जितना हो सके ऑफिस के कामों से बचें। ऑफिस का काम ऑफिस में खत्म करेंं। उन्हें घर ना लाएं। ऑफिस के किसी भी मैसेज या मेल को ध्यान ना दें। ऑफिस की टेंशन ऑफिस में छोड़कर निकलें।

4-शरीर को आराम दें

मंडे ब्लूज़ के वो लोग ही ज्यादातर शिकार होते हैं जो इतना ज्यादा शारिरिक और मानसिक तौर पर थक चुके होते हैं ऐसे में शरीर को आराम ज़रुर दें। इसके लिए वीकेंड्स पर आप अपनी अच्छी नींद पूरी करें। खुद को ट्रीट दें। हेड मसाज,बॉडी मसाज,हेयर स्पा जैसी रिलैक्स करने वाली चीज़ें करवाएं। रिलैक्स रहकर काम करें। घर के काम में भी ज्यादा तनाव लेने की ज़रुरत नहीं। 

5- संडे को जल्दी सो जाएं

कई बार संडे को लेट नाइट घूमने फिरने खाने पीने की वजह से नींद पूरी नहीं हो पाती जिसकी वजह से मंडे को सुबह उठने का मन नहीं होता और थकान सी लगती है। इन सब वजहों से अक्सर हम मंडे ब्लूज़ का शिकार हो जाते हैं। और सोमवार की सुबह थोड़ा जल्दी उठें।  

6- एक्सरसाइज करें-

एक्सरसाइज करने से मूड फ्रेश हो जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि सुबह-सुबह वॉक,योगा,या एक्सरसाइज़ ज़रुर करें इससे शरीर में फुर्ती रहती है,मन प्रसन्न रहता है। शवासन भी करें इससे दिमाग रिलैक्सस रहता है।

इन्हें भी पढ़ें-

वजन कम करें सही डाइट से

यंग सोच रखेंगी तो यंग ही बनी रहेंगी…

स्किम्ड मिल्क से करें वजन कम