स्विमिंग करना मनोरंजन के साथ -साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही बढ़िया एक्सर्साइज़ है। लोग अपना वजन कम करने के लिए घंटों जिम में जाकर मेहनत करते हैं, किन्तु इतनी मेहनत करने के बाद भी नतीजा बहुत कम निकलता है। लेकिन एक घंटा स्विमिंग करने से हमारे पूरे शरीर की मांसपेशियों की एक्सर्साइज़ हो जाती है। इससे आपका मेटाबोलिज्म तेज हो जाता है जिससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं। साथ ही यह शरीर में रक्त के संचार को बढ़ाता है और कोलेस्टेरोल को कम करता है।
स्विमिंग करने के बहुत सारे स्टाइल या तरीके होते हैं, जिनका प्रभाव शरीर की मांसपेशियों पर अलग- अलग पड़ता है। पानी के अंदर शरीर को आगे बढ़ाने के लिए शरीर की मांसपेशियों को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। जिसके कारण स्विमिंग को वजन कम करने और मसल्स को टोन करने के लिए एक बेहतर विकल्प माना जाता है।
फिगर और मसल्स को करता है टोन
स्विमिंग करने से पूरे शरीर की मसल्स का एक साथ वर्क आउट हो जाता है। इस वक्त आपको पानी के विपरीत शरीर को आगे की ओर धकेलना पड़ता है, जिसके कारण पानी से ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। ऐसा करने के लिए हमारे हार्ट और लंग्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिस वजह से शरीर की सारी मांसपेशियों का उपयोग होता है। इसलिए स्विमिंग कार्डियो वेसकुलर एक्सर्साइज़ के लिए एक बेहतरीन व्यायाम है। नियमित कुछ देर स्विमिंग करने से शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ती है और मसल्स भी टोन होती हैं।
जल्दी वजन कम करने के साथ रखे फिट
वजन कम करने के लिए स्विमिंग करना एक स्वस्थ तरीका है। नियमित आधे से एक घंटे के स्विमिंग के सेशन से आप रोजाना 400 -500 कैलोरी बर्न कर सकते हैं, जो और किसी एक्सर्साइज़ में मुमकिन नहीं। स्विमिंग से फैट बहुत जल्दी बर्न होता है क्योंकि स्विमिंग करने में पूरा शरीर मूव करता है इसलिए शरीर के हर हिस्से से फैट बर्न होता है। अगर आप हफ्ते में 3 से 4 बार स्विमिंग करते हैं तो हार्ट संबंधी बीमारियों, स्ट्रोक, डाइबिटीज और मोटापे जैसी समस्याएँ कोसों दूर रहती हैं।
शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है
स्विमिंग करने से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। स्विमिंग करने से पहले शरीर की स्ट्रेचिंग, ट्विस्टिंग जरूरी होती है जो मसल्स को लचीला बनाती है। तैरते वक्त हाथ- पैर के साथ कमर और रीढ़ की हड्डी का पूरा इस्तेमाल पानी में शरीर को आगे खीचने में होता है जिससे शरीर के हर अंग में मूवमेंट होती है और उनकी कार्य क्षमता बढ़ती है।
तनाव को करता है कम
स्विमिंग करना तनाव को दूर करने का बहुत ही बढ़िया और प्रभावी तरीका है। यह स्ट्रैस को सही करके मूड को सही करता है। जिन लोगों को नींद न आने की समस्या है स्विमिंग करना उन लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें-
फेस्टिवल पर ट्राई करें ये लो कैलोरी इंडियन ट्विस्टेड मिठाइयां
अपने डेजर्ट को बनाएं चॉकलेटी…ट्राई करें हॉट चॉकलेट सॉस रेसिपी
संतरे के इस सीजन में बनाएं ऑरेंज योगर्ट
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
