छोटे परदे से बड़ा नाम कमाने वाले राम कपूर को आज हर कोई जनता है। टीवी सीरियल के अभी तक के लम्बे समय में राम ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसम से’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे शो से काम किया है। टीवी की दुनिया में एक्टर राम कपूर ने आज एक अलग ही मुकाम हासिल कायम किया है। आपको बता दें कि, हालांकि राम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों के द्वारा की थी लेकिन उन्हें उनकी पहचान और पॉपुलैरिटी टीवी से की थी लेकिन सीरियल्स के जरिए मिली। वहीं आज हम जिस राम से आपको मिलाने जा रहे है वो अपने सीरियल वाले लुक से काफी अलग है।

View this post on Instagram

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

गौरतलब है कि, राम ने अपनी कमाल की एक्टिंग के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल की है। वहीं टीवी इंडस्ट्री में प्रसिद्धी हासिल करने के बाद एक समय ऐसा आया जब राम कपूर अपने बढ़ते वजन के कारण काफी परेशान हो गए थे। आपको बता दें कि, राम कपूर का वजन 120 किलो हुआ करता था लेकिन आज उन्होंने अपने बढ़ते वजन पर काबू पा लिया है। आज वो फैट से फिट हो गए है उन्होंने अपनी जिंदगी में एक बहुत बड़ा चेंज लेकर आए है। वहीं अगर आप भी अपने बढ़ते वजन को लेकर चिंतित है और राम कपूर जैसा अमेजिंग ट्रांसफॉर्मेशन आप भी चाहते है तो आप उनकी रूटीन फॉलो कर सकते है।

 

कम किया 30 किलो वजन

राम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। जहां उन्हें पहले कई लोग उनके वजन को लेकर कमेंट करते आज आज वहीं राम कपूर अपने फैन्स को फिटनेस गोल देते हैं। यह तो हम सब जानते है कि वजन घटना आसान बात नहीं है और राम के लिए भी यह काफी मुश्किल रहा। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आज वो अपना गोल अचीव कर चुके है। वहीं एक इंटरव्यू में राम कपूर ने कहा था, “मैं पहले 120 किलो का था। मैं चाहता था कि मेरा 25-30 किलो वजन कम हो जाए। मैंने फैसला किया कि अगर मैं अपना वजन घटाने के लक्ष्य को प्राप्त करना चाहता हूं तो मुझे काम से समय निकालना होगा।”

 

‘फैट टू फिट’ की जर्नी

View this post on Instagram

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

फैट टू फिट होने की जर्नी किसी के लिए भी आसान नहीं होती है लेकिन असंभव भी नहीं होती है। वहीं राम कपूर की इस ‘फैट टू फिट’ होने की जर्नी में उन्होंने कड़ी मेहनत की। उन्होंने एक वेटलिफ्टिंग, कार्डियो एक्सरसाइज, योग और रनिंग के अलावा दिन में करीब 16 घंटे भूखा रहना शुरू कर दिया था, जिससे वो अपना 30 किलो वजन कम करने में कामयाब हो पाए। इस बात का खुलासा राम कपूर ने अपने इंटरव्यू में किया था। उन्होंने अपना पूरा रूटीन बताया था आप भी राम कपूर जैसा फिट हो सकते हो लेकिन आपको अपनी हिम्मत नहीं हारनी है।

 

राम कपूर का वर्कआउट रूटीन

साथ ही राम कपूर के वर्कआउट रूटीन की बात करें तो वो सुबह उठते ही सीधा जिम जाते हैं। जिम जाने से पहले वह कुछ भी नहीं खाते हैं। साथ ही सुबह के समय जिम में वो हेवी वेट ट्रेनिंग करते हैं और रात को सोने से पहले भी राम कपूर इंटेंस कार्डियो वर्कआउट करते हैं। इस सब के अलावा वह रनिंग, स्विमिंग और खेल-कूद आदि को भी अपने वर्कआउट का हिस्सा बनाते हैं। वर्कआउट वेटलॉस जर्नी के लिए बहुत जरुरी है आप योग, कार्डियो या डांस किसी को भी अपने वर्कआउट का हिस्सा बना सकते है। वर्कआउट आपकी वेटलॉस जॉनी को आसान बना देता है।

 

राम कपूर का डाइट प्लान

वेटलॉस के लिए जितना वर्कआउट जरुरी है उतना ही जरुरी है आपका डाइट प्लान। अगर आप अपनी डाइट में प्रोटीन, फाइबर की मात्रा अच्छी रखनी है और फैट और कार्ब्स को जितना कम हो सके उतना कम लेना है। वहीं अगर राम कपूर के डाइट प्लान की बात की जाए तो राम कपूर ने अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान आठ घंटे के दौरान सीमित चीजें खाना शुरू कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने डेयर, तेल, कार्ब्स और चीनी को पूरी तरह से त्याग दिया था। इतना ही नहीं बल्कि अपना वजन घटाने के लिए उन्होंने फास्टिंग को भी इसका हिस्सा बना लिया था।

View this post on Instagram

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

इंटरमिटेंट फास्टिंग

आपको बता दें कि, राम कपूर ने वेटलॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का भी सहारा लिया है। आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं इस पर आपको ज्यादा ध्यान रखना है। इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान राम कपूर दिन में पूरे 16 घंटे तक भूखा रहते थे। केवल शाम के 7-8 बजे के बीच ही वह खाना खाते थे।

 

 

यह भी पढ़े। 
गर्दन में कालापन- 5 घरेलू नुस्खों से करें दूर
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com