अगर आप सेहतमंद तरीके से लेकिन जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो अपने नाश्ते में न्यूट्रिशनिस्ट रितिका बंसल की इन 6 मजेदार और स्वादिष्ट रेसिपीज शामिल करें।

अगर आप नेचुरल तरीके से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए वेट लॉस ड्रिंक भी बनाई जा सकती है।
सामग्री: 250 ग्राम धनिया, 250 ग्राम मेथीदाना, 100 ग्राम सौंफ, 100 ग्राम जीरा, 100 ग्राम सौंठ, 50 ग्राम काली मिर्च, 100 ग्राम कलौंजी, 100 ग्राम अजवायन।
विधि: आप इन सभी सामग्री को पहले रोस्ट कर लें। अब इसे हल्का ठंडा होने दें और फिर इसे ग्राइंड करके पाउडर बना लें। आप इस पाउडर की मदद से काढ़ा बनाकर प्रतिदिन सुबह शाम पीएं। तीन महीने में आपको वेट लॉस में अच्छे रिजल्ट मिलने लगेंगे। काढ़ा बनाने के लिए आप करीबन डेढ़ गिलास पानी में एक चम्मच पाउडर डालकर उसे उबालकर बनाएं।
मिलेट इडली
इडली को एक बेहद ही लाइट फूड माना जाता है। अगर आप वेट लॉस प्रोग्राम में इडली खाना चाहते हैं तो इस रेसिपी को ट्राई करें-
सामग्री: 2 कप कुटकी मिलेट्स, ½ कप उड़द दाल, ½ चम्मच मेथीदाना, नमक।
विधि: सबसे पहले बाजरा, उड़द दाल और मेथी दाना दोनों को अलग-अलग घंटे के लिए भिगो दें। उड़द दाल को 2 घंटे भीगने के बाद फ्रिज में रख दीजिए। मिक्सर जार को गरम होने से बचाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को थोड़ा ठंडा पानी डालकर पीस लीजिए। अब समा से अतिरिक्त पानी निकालकर पीस लीजिए। इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होगी। अब इसमें थोड़ा नमक डालें। दोनों पिसे हुए बैटर को मिलाएं और इसे फरमेंट होने के लिए रात भर के लिए ऐसे ही रख दें। अगली सुबह बैटर तैयार है। अब इडली बनाने के लिए चम्मच की मदद से बैटर को इडली मेकर में डालें और भाप में पकाएं। आपकी इडली बनकर तैयार है। आप इसे सांभर और नारियल चटनी के साथ सर्व करें। अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं या फिर डायबिटीज पेशेंट हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन नाश्ता साबित हो सकता है।

क्विनोआ डोसा खाने में बेहद ही डिलिशियस होता है और इसे बेहद आसानी से बनाया जा सकता है।
सामग्री: 1 कप क्विनोआ, ½ कप उड़द दाल, ½ कप रोल्ड ओट्स, ½ कप चना दाल, ½ चम्मच मेथीदाना, अदरक, 1-2 हरी मिर्च, एक चम्मच नमक, तेल।
विधि:एक बाउल में क्विनोआ, उड़द दाल, ओट्स, चना दाल और मेथीदाना डालें। इसे पानी की मदद से अच्छी तरह रिंस करें। अब इसे 6 घंटे के लिए भिगो दें। अब अतिरिक्त पानी निथार लें। अब इसमें अदरक, मिर्च और नमक डालकर सबको अच्छी तरह पीस लें। आप स्मूथ बैटर बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा ठंडा पानी डालें। आपका डोसा बैटर बनकर तैयार है। अब आप एक डोसा तवा लें और उसे गरम कर लें।

अब इस पर थोड़ा पानी डालकर छिड़कें और कपड़े की मदद से साफ कर लें। अब एक कलछी की मदद से बैटर तवे पर डालें और उसे अच्छी तरह फैला लें। अब इस पर जरा सा ऑयल डालें और अच्छी तरह से सेंक लें। आपका क्विनोआ डोसा बनकर तैयार है।
आप इसे सांभर और नारियल चटनी के साथ सर्व करें। यह डोसा प्रोटीन, आयरन और पोटेशियम रिच है। वेट लॉस प्लॉन के दौरान इसे अपने मेन मील का हिस्सा बनाना यकीनन एक अच्छा विचार है।

अधिकतर लोग सोचते हैं कि शकरकंद और आलू समान रूप से खराब होते हैं और ये फ्राइज फैट से भरपूर होते हैं। लेकिन यहां आपको पता होना चाहिए कि शकरकंद आमतौर पर नियमित आलू की तुलना में अधिक हेल्दी होते हैं। आंशिक रूप से ऐसा इसके उच्च विटामिन ए कंटेंट के कारण होता है। शकरकंद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।
सामग्री: शकरकंद 4 पीस, नमकीन मक्खन 2 क्यूब्स, चाट मसाला, चुटकीभर काला नमक।
विधि: शकरकंद को चार सीटी लगाएं और उसे ठंडा होने दें। अब इसे अच्छे से छील लें और लंबे फिंगर चिप्स में काट लें। अब तवे पर थोड़ा मक्खन डालें। गरम तवे पर सारे कटे हुए शकरकंद डाल दीजिए।
इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। अब इस पर चाट मसाला और काला नमक डालकर गरमागरम सर्व करें।

चपाती हम सभी इंडियंस की थाली का अहम् हिस्सा है। लेकिन आप इसे लो फैट बनाकर अपनी हेल्थ का बेहतर तरीके से ख्याल रख सकते हैं।
सामग्री: रागी (नाचनी का आट) 1 कप, एक कटा हुआ प्याज, मु_ी भर मेथी की पत्तियां, एक हरी मिर्च, एक इंच अदरक, एक कप गुनगुना पानी।
विधि: सबसे पहले सभी सब्जियों को काट लें और रागी के आटे में मिला लें। अब इसमें थोड़ा गुनगुना पानी डालकर आटा गूंथ लें। अब लो फैट चपाती बनाने के लिए आटा तैयार है। आप इस आटे की लोई तोड़कर सामान्य रोटी की तरह इसे तैयार कर लें। आप रागी के आटे की रोटी को सामान्य रोटी की तरह तैयार कर सकते हैं। यह चपाती डायबिटीज रोगियों के लिए काफी अच्छी है। यह लो फैट रोटी कैल्शियम, विटामिन ए से भरपूर है।

स्मूथीज को बनाना बेहद ही आसान है। आप कुछ ही मिनटों में प्रोटीन और फाइबर रिच स्मूथी बनाकर तैयार कर सकते हैं।
सामग्री: 1 केला, 4 स्ट्रॉबेरी, 1 बड़ा चम्मच ओट्स, एक चम्मच मल्टीसीड्स, 5 पीस बादाम, 2 खजूर (बीज रहित), एक सॄवग स्पून ताजा दही या एक कप ठंडा दूध।
विधि: सबसे पहले फलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब सारी सामग्री को मिक्सर जार में डालकर स्मूथ होने तक ब्लेंड कर लें। यह स्मूथी फाइबर और प्रोटीन के साथ-साथ कई अन्य विटामिन से भी भरपूर है। जब आप वेट लॉस डाइट पर होते हैं, तो नाश्ते के दौरान इसे लेने से आपका पेट भरा रहता है।