क्या आप को भी जंक फूड खाना पसंद है? क्या आप अपना वजन घटाना चाहते हैं और जंक फूड खाने की आदत आपके वजन घटाने में बाधा बन रही है? तो हो सकता है आप ने एक चीट डे बना रखा हो। आम तौर पर हम रविवार को अपना चीट डे मानते हैं और जब हमसे जंक फूड खाने की तड़प पर नियंत्रण नहीं हो पाता तो हम इस चीट डे पर पूरे हफ़्ते की कमी एक ही दिन पूरी कर लेते हैं।

हम इस दिन ढेर सारा जंक फूड खाते हैं। जंक फूड ज्यादा खाने का एक कारण यह भी होता ही की यह बहुत जल्दी और आसानी से बन जाता है। और यह हमे खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या यह आपके लिए हेल्दी है? हम सभी जानते हैं कि हमारे लिए हेल्दी क्या है और नुकसान दायक क्या है। लेकिन फिर भी हम वह चीज खाना पसंद करते हैं जो हमारे लिए हेल्दी नहीं होती है यानि कि जंक फूड। 

कोरोना महामारी के दौरान जंक फूड का उपभोग बहुत कम हुआ है। लेकिन ऐसा क्या है जो जंक फूड को आप के शरीर के लिए इतना नुकसान दायक बनाता है? आइए जानते हैं। 

  • जंक फूड में कैलोरीज़ व फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह आपका वजन बढ़ाते हैं। 

  • इनके, मिनरल, विटामिन जैसे किसी भी प्रकार के पोषक तत्त्व नहीं होते हैं। 

  • जंक फूड खाना सिगरेट पीने से भी ज्यादा खतरनाक व अनहैल्थी होता है। 

  • जंक फूड खाने से बहुत प्रकार की बीमारियां जैसे हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, व मोटापा आदि हो सकती हैं।

  • यदि आप हेल्दी फूड खाने की बजाय ज्यादा जंक फूड खाते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है जिसकी वजह से आपको बीमारियों का अधिक खतरा रहता है। 

  • पर्याप्त पोषण न मिलने के कारण आपके शारीरिक व मानसिक विकास पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। 

  • यदि आप एक बार जंक फूड खाना शुरू कर देते हैं तो आप को हेल्दी खाना अच्छा नहीं लगेगा और आप जंक फूड के आदी बन जायेंगें। 

जंक फूड की आदत छोड़ कर हेल्दी फूड खाने की आदत कैसे बनाएं:

जंक फूड आपके शरीर के लिए कितने हानिकारक होते हैं यह तो आपको पता चल ही गया होगा। हेल्दी भोजन खाने से न केवल आपको वजन घटाने में मदद मिलती है बल्कि इससे आप खुश व तंदुरुस्त भी महसूस करेंगे। यह आपके बालों व स्किन के लिए भी बहुत उपयोगी होता है। आप के चेहरे पर एक प्राकृतिक निखार आएगा जिस से आपका आत्म बल भी बढ़ेगा। 

लेकिन हम अपनी जंक फूड की आदत को कैसे छोड़ सकते हैं। हो सकता है यह स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाला हानिकारक जंक फूड आप की आदत बन गया हो और अब आप को इसे छोड़ने में बहुत तकलीफ़ महसूस हो रही हो। आप के लिए जंक फूड छोड़ना इतना आसान नहीं होगा परन्तु यदि आप एक हेल्दी व स्वस्थ जीवन चाहते हैं तो आपको यह करना ही होगा। 

जंक फूड छोड़ कर हेल्दी फूड खाने की आदत बनाने के लिए आप निम्नलिखित बातों का सहारा भी लेे सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप को अपने आप को जंक फूड की हानियो से अवगत कराना होगा। यदि आपको पता होगा कि जंक फूड इतने हानिकारक होते हैं तो आप उनको नहीं खाएंगे। 

  • आप को कुछ भी चीज खाने से पहले उसके लेबल व इंग्रीडिएंट जरूर देख लेने चाहिए ताकि आपको पता चले जो चीज आप खा रहे हैं वह किन चीजों से बनी है। 

  • आप को कोल्ड ड्रिंक की जगह नींबू पानी आदि प्राकृतिक ड्रिंक का प्रयोग करना चाहिए। 

  • तली हुई चीजों की बजाए उबली हुई या बेक की हुई चीजें खाएं। 

  • घर की बनी चीज ही खाएं और जो चीज आपको अपने स्वास्थ्य के लिए हानिकारक लगती है उसे किसी हेल्दी चीज के साथ बदल दें।

यह भी पढ़ें- 

हर्बल सप्लीमेंट लेने से पहले कुछ जरूरी बातें रखें ध्यान

सही वेट लॉस प्लान क्या है,कुछ जरूरी बातें