Summer Diet Plan: गर्मीयों में खाने-पीने का मन नहीं करता, जिसकी वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन होने लगती है। इसके साथ ही खाली पेट रहना सेहत के लिए नुकसानदायक हो जाता है। अक्सर हम गर्मीयों के दिनों में सोचते है कि सुबह के समय किस तरह के खाने या पीने का सेवन करें, क्योंकि कई बार गर्मी में नाशता करने के बाद थकान की समस्या सामने आती है। ऐसे में आप सुबह-सुबह की भागदौड़ में आलसी हो जाते है और ऑफिस में एनरजेटिक होकर काम नहीं कर पाते, इसलिए नाशते में उन चीजों को खाए या पीए जो आपको एनर्जी दें, ताकी आप पूरा दिन तरोताजा नजर आए, नाशते को कभी भी इगनोर न करें, फिर चाहे आप दिन का खाना खाए या न खाए
चाय पीने की जगह भरपूर मात्रा में पानी पिए
भारत के लोगों के लिए चाय उनकी जिंदगी है। बिना चाय के तो सुबह हो ही नहीं सकती, लेकिन गर्मियों में चाय की चुसकी की जगह पानी पीना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा, चाय पेट में गेस बनाती है। और पानी आपको दिनभर तरोताजा रखेगा। गर्मीयों के दिनों में शरीर में पानी का लेवल कम हो जाता है। इसलिए पानी आपकी बॉडी के लिए अमरत का काम करता है।

सुबह के नाश्ते में पोहा शामिल करें
ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए मॉर्निंग ब्रेकफास्ट बनाना थोड़ा मुश्किल होता है, ऐसे में हल्के नाश्ते के साथ शुरुआत की जा सकती है। जैसे पोहा अपनी डाइट में शामिल करें, ताकि आप इसे जल्दी बना भी लें और सुबह आपको भूखे पेट न रहना पड़े।

स्प्राउट्स का सेवन करें
गर्मी के मौसम में जितना ज्यादा फाइवर खाएंगे उतना आपकी हेल्थ के लिए अच्छा होगा, खाने में स्प्राउट्स जरूर खाएं, इससे आपका पेट खराब नहीं होगा और मासपेशियां मजबूत रहेंगी।

ऑयली और जंक फूड न खाएं
जंक फूड का सेवन हर मौसम में शरीर के लिए हानिकारक होता है, लेकिन गर्मियों में पेट और कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए जितना हो सके ऑयली और जंक फूड खाने से बचें

नाशते में नमकीन दलिया
सुबह के नाशते में नमकीन दलिया खाने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता, ये हल्का होता है और फयदेमंद होता है। दलिया आपको फैट कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

