यदि आप को ब्लड शुगर  है तो आप को पता होगा कि शुगर  व डायबिटीज में खाने पीना का कितना अधिक ध्यान रखना पड़ता है। यदि आप थोड़ी सी भी कोई गलत चीज खा लेंगे तो उसी से आप की सेहत बहुत अधिक खराब हो जाएगी। इसलिए आप को भी भोजन खाने पड़ते हैं जो डॉक्टरों ने आप को डाइट बना कर दी है। आप को अपने खाने पीने में जरा सी भी लापरवाही नहीं बरतनी होती। इसके अलावा आपको स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज व योगा का भी सहारा लेना होता है। यदि आप अपने ब्लड शुगर  लेवल को पहले से कम करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित खाद्य पदार्थो को एक बार ट्राई कर सकते हैं। 

1.कद्दू व उसके बीज :क्या आप जानते हैं कि कद्दू से आप का ब्लड शुगर  लेवल कम हो सकता है?जी हां,कद्दू व उसके बीजों में एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं जो आप की शुगर  को कम करते हैं। इसके साथ कद्दू फाइबर से भी भरपूर होता है जो आप को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। अतः आप को कद्दू अवश्य अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। 

2.सीफूड :सी यानि समुद्री भोजन जैसे कि मछली आदि में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। प्रोटीन के साथ साथ एंटी आक्सिडेंट्स,फैट्स,विटामिन व मिनरल से भी समुद्री भोजन भरपूर होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी आक्सिडेंट्स आप की ब्लड शुगर  को नियंत्रित करने में असरदार माने जाते हैं। इनके द्वारा आप को वजन कम करने में भी सहायता मिलेगी। 

3.नट्स :यदि आप बादाम जैसे नट्स खाने के शौकीन हैं तो यह आप के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है क्योंकि बादाम व मूंगफलियों जैसे नट्स से आप को ढेरो स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। यदि आप नट्स के साथ साथ नट बटर को भी दिन में कई बार खाते हैं तो इससे आप की ब्लड शुगर  कम हो सकती है। 

4.ब्रोकली :ब्रोकली में एक साफोराफेम नामक तत्त्व पाया जाता है जो कि आप के शरीर में जब जाता है जब आप इसे चबाते या खाते हैं। इस तत्त्व में शुगर  लेवल को कम करने वाले कुछ गुण विद्यमान होते हैं। यह सब्जी एंटी डायबिटिक भी होती है। अतः आप को ब्रोकली बिना किसी झिझक के आराम से खानी चाहिए। यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी एक बेहतर चॉइस है।

5.भिन्डी :भिन्डी का सेवन भी आपके ब्लड शुगर  लेवल को कम करने में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस में पाए जाने वाले तत्त्व आप की सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। भिन्डी में पाए जाने वाले बीजों की सहायता से डायबिटीज की दवाई भी बनाई जाती है। अतः आप को भिन्डी भी अवश्य खानी चाहिए। 

6.अलसी :इस बात का तो आप को पहले से ही पता होगा कि अलसी से हमें कितने सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। वजन घटने से लेकर शुगर  कम करने व बीपी कम करने तक हम अलसी का प्रयोग कर सकते हैं। अलसी में हेल्दी फैट व फाइबर होते हैं जो कि आप की शुगर  कम करने में बहुत फायदेमंद हैं।

 

यह भी पढ़ें-

क्रेश डाइट के क्या  साइड इफेक्ट्स होते हैं 

क्या आप जानते हैं कि जंक फूड असल में होता क्या है