Exercise For Double Chin: आजकल कई महिलाएं और लड़कियां डबल चिन की समस्या से परेशान रहती हैं। यह कोई बीमारी या फिर बीमारी का संकेत नहीं है, लेकिन इससे आपके चेहरे की खूबसूरती थोड़ी कम दिखने लगती है। अच्छी बात यह है कि इस डबल चीन को गायब किया जा सकता है। कुछ तरीकों से डबल चिन को खत्म करके जॉलाइन को शार्प बनाया जा सकता है।
डबल चिन होने के कारण

डबल चिन का मतलब चिन के नीचे वाले हिस्से में फैट की अधिकता होता है। यह कई कारणों से होता है जिसमें ढीली त्वचा और पारिवारिक हिस्ट्री वाली महिलाओं को भी यह हो सकता है। वजन में आने वाला उतार-चढ़ाव भी डबल चिन के कारण बनता है क्योंकि वजन बढ़ने और घटने के दौरान त्वचा फैलती है और सिकुड़ती है। बढ़ती उम्र भी डबल चिन बनने का कारण है।
ऐसे कम करें डबल चिन
डबल चीन के लिए हमेशा वजन जिम्मेदार नहीं हो सकता। हेल्थी डाइट, वजन पर कंट्रोल के साथ कुछ स्टेप्स से आप डबल चिन कम कर सकती हैं।
गुआशा

गुआशा ना सिर्फ फीचर सही रखता है बल्कि चेहरे की मसल्स में आ रहे तनाव भी दूर होते हैं।
सही पोश्चर
खराब पोश्चर की वजह से आपका डबल चिन बढ़ सकता है। झुकने से गर्दन के मसल्स कमजोर हो जाते हैं। उम्र बढ़ती है तो इन मसल्स के नुकसान की वजह से त्वचा लटकने लगती है। इससे बचने के लिए पोश्चर में सुधार लाना बहुत जरूरी है। इससे डबल चिन से तो छुटकारा मिलेगा ही पीठ दर्द और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं भी नहीं होगी।
मसाज

चेहरे की मसाज करने से जबड़े का तनाव दूर होता है। इससे लिंफेटिक ड्रेनेज में मदद मिलती है जिससे चेहरे की त्वचा टोंड नजर आती है। इससे परफेक्ट जॉ लाइन भी मिलती है। डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए अपने चेहरे की रोज मसाज करें।
फेस एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट खत्म होने लगता है। डबल चिन के आसपास से जुड़ी मसल्स से संबंधित एक्सरसाइज कर आप इससे छुटकारा पा सकती हैं।
डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए ये कुछ आसान उपाय हैं जिन्हें आप घर पर आसानी से कर सकती हैं। इन्हे तुरंत ही अपने रूटीन का हिस्सा बनाकर खूबसूरत चेहरा पाया जा सकता है।
