सुनील शेट्टी बॉलीवुड का एक ऐसा नाम जिसने दुनिया भर में अपनी पहचान कायम की है। सुनील शेट्टी को आज हर कोई जनता है साथ ही सुनील 90 के दशक में अपने अभिनय की वजह से चर्चाओं में रहते थे लेकिन आज के इस दौर में वो अपनी फिटनेस की वजह से काफी सुर्खियों में शुमार रहते है। आप अभिनेता की फिटनेस देख कर उनके उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते उन्होंने अपने आज को इस कदर फिट बनाए रखा है। सुनील सेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है वे अपने फैन्स के साथ अक्सर फोटोज वीडियोस शेयर करते रहते है।
View this post on Instagram
वहीं अगर आप भी सुनील शेट्टी जैसी फिट बॉडी पाना चाहते है और उनके सारे सीक्रेट्स जानना चाहते है तो आज की यह पोस्ट आपके लिए ही है। आज हम आपको उनकी सेहत और फिटनेस से जुड़े कई ऐसे राज बताने जा रहे है जो आपको अपने फिटनेस गोल पाने में मदद करेंगे। आपको बता दें कि, सुनील शेट्टी चाहते है कि देश में हर एक इंसान फिट हो वो हर किसी को फिट रहने की सलाह देते है। वहीं वो अपनी फिटनेस को मैंटेन रखने के लिए बहुत कुछ करते है और सोशल मीडिया के जरिए सभी भी इंस्पायर भी करते है।
चलाया जाए फिटनेस अभियान
View this post on Instagram
अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि “इस देश में बड़े-बड़े अभियान हुए हैं, लेकिन फिटनेस को लेकर कभी कोई अभियान शुरू नहीं हुआ। भारत में मोटोपे की समस्या तेजी से बढ़ रही है और यहां हर तीसरा शख्स इसकी चपेट में है। हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन इससे जुड़े मिथक और गलत धारणाओं की वजह से लोगों को सही गाइडेंस नहीं मिल पाती।” उनका मानना है कि हमें इस सोच को तोड़ना है कि फिट रहना खर्चीला है और इसमें समय लगता है। लोगों को समय नहीं होने का बहाना बनाना छोड़ना होगा, क्योंकि हमसे अधिक व्यस्त कोई नहीं है और अगर हम फिट रहने के लिए समय निकाल रहे हैं तो कोई भी निकाल सकता है।
फिटनेस मंत्र “योग”
View this post on Instagram
सुनील शेट्टी कहते हैं कि योग भारत की देन है। आज की व्यस्त दिनचर्या में एक इंसान जल्द ही बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। यहाँ तक की छोटे-छोटे बच्चों में डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियां सुनने को मिलने लगी है। तो हेल्दी फूड और एक्सरसाइज से हम बीमारियों और दवाओं से दूर रह सकते हैं। आपको बता दें कि सुनील योग को बहुत महत्त्व देते है और वो अपनी दिनचर्या में भी योग को शामिल करते है। गौरतलब है कि ज्यादातर सेलिब्रिटीज योग को अपना फिटनेस मंत्र बताते है और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते है।
डाइट को लेकर है गलत धारणा
View this post on Instagram
सुनील ने हाल ही में अपने फिटनेस और डाइट से जुड़ी कई बातों का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि हमारे देश में बहुत से मिथ हैं जिन्हें तोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि हमारे देश में फिटनेस को लेकर गलत धारणाएं बहुत हैं, चावल मत खाओ, तला हुआ मत खाओ, मीठा मत खाओ, दबाकर डाइटिंग करो, जबकि फिट रहने के लिए डाइटिग की जरूरत नहीं है। साथ ही सुनील शेट्टी का कहना है कि फिटनेस का बाजारीकरण कर दिया गया है। फिट रहने के नाम पर लोगों को ठगकर करोड़ों रुपये कमाए जा रहे हैं।
उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि, मोटापा कम करने के लिए गलत धारणाएं लोगों के अंदर डाली जा रही हैं, ताकि लोग भ्रमित होकर फिट रहने के लिए मोटा पैसा खर्च करें। जबकि फिट रहने के लिए एक पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठकर सही एवं संतुलित आहार खाकर फिट रह सकते हैं। आपको बता दें कि एक इंसान को दिनभर में 1200 से 1500 तक कैलोरी लेना चाहिए।
सुनील शेट्टी का डाइट प्लान
View this post on Instagram
वहीं अब सुनील शेट्टी के डाइट प्लान की बात की जाए तो उन्होंने बताया था कि, मेरे दिन की शुरुआत ही चावल के साथ होती है, लेकिन मैं फिट हूं। आप आलू का पराठा खाइए, कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इसे कब और कितना खाना है, इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है। जिस दिन आप यह सीख गए कि दिन में कब और क्या कितनी मात्रा में खाना है, आप फिटनेस गुरु बन जाएंगे। साथ ही एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि अगर आप कम खाना खाएंगे तो आप पतले तो हो जायेंगे लेकिन आप फिट नहीं रहेंगे आपके अंदर बिलकुल भी प्रोटीन नहीं रहेगा तो अगर आप फिट रहना चाहते है तो आप सब खाओ लेकिन एक लिमिट में।
Celebrity Gossip - करोड़ों रूपए के मालिक है आमिर खान, प्रॉपर्टी जानकर चौक जाएंगे आप
