सानिया ने हाल ही में फिटनेस की अपनी यात्रा को अपने फॉलोअर्स के साथ वीडियो के रूप में साझा करना शुरू कर दिया, जिसमें कैप्शन दिया गया  कि उनके लिए फिर से फिट और स्वस्थ महसूस करना कितना मुश्किल था।
हाल ही उन्होंने जो वीडियो शेयर किया उसमें उन्होंने  कैप्शन के जरिये ये लिखा है कि ” आठवां दिन: यह नया सप्ताह था और मैं खुद को फिर से पहले जैसा महसूस कर रही थी। शरीर बेहतर, फिट, मजबूत और अधिक ऊर्जा वाला था। लेकिन ये थोड़ा  कठिन होने जा रहा था और मानसिक रूप से मुझे तैयार होने की आवश्यकता थी। लेकिन मैं इतनी उत्साहित थी  कि मैं खेलना शुरू करने वाली थी , मुझे लगता है कि मैं अपनी सारी ऊर्जा उस पर केंद्रित कर रही थी , जैसे मैंने कहा, यह सब मन की एक स्थिति है।
वीडियो में सानिया को जहां जिम में पसीना बहाते हुए व ट्रेडमिल पर देखा जा सकता है, वहीं  वेट कम करने के लिए एक्सरसाइज करने के साथ  में बॉक्सिंग करते हुए देखा जा सकता है। सानिया के जिम ऑउटफिट की बात करें  तो उन्होंने एक साधारण काले रंग की टी-शर्ट योगा पैंट्स के साथ पहनी हुई है।  इसके अलावा सानिया ने एक नीले रंग की जैकेट के साथ अपना लुक पूरा किया है, जिसके साथ उन्होंने स्नीकर्स कैरी किए हुए हैं।