सुबह की शुरुआत पानी के साथ
आप योगासन के दौरान अगर भपूर मात्रा में पानी नहीं पिएंगे तो आपके शरीर से विषैले तत्व नहीं निकलेंगे। अच्छी फिटनेस के लिए दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। इसके लिए लिए आप टाइम ऐसे निकाल सकते हैं।
पानी का समय करें निर्धारित
अगर आपको पानी पीने की आदत नहीं तो पानी पीने के लिए ऐसा समय निकालें। इससे आप समय-समय पर खुद को हाइड्रेट करते रहेगें।
- सुबह उठते ही 3 ग्लास पानी
- 10-11 बजे के बीच 2 ग्लास पानी
- खाना खाने के आधे घंटे पहले 1 ग्लास पानी
- खाना खाने के दो घंटे बाद 2 ग्लास पानी
- शाम और रात के बीच को 2 ग्लास पानी
ब्रेकफास्ट हो हैल्दी और हैवी
चाहे आप कितने भी योगासन कर लें। लेकिन ध्यान रहे खानपान को नज़र अंदाज़ करकेयोग के सही प्रभाव देख पाना असंभव है। इसके लिए आपको ध्यान रखना होगा कि आखिर आप क्या खा रही हैं और कब खा रही हैं और कितनी बार खा रही हैं। शुरुआत ब्रेकफास्ट के साथ।
- दलिया या ओट्स को ब्रेकफास्ट में ज़रुर शामिल करें।
- एक सेब या केला खाएं
- एक ग्लास टोंड दूध पिएं
लंच हो पोषक तत्वों से भरपूर
हैवी और हैल्दी ब्रेकफास्ट के बाद लंच को भी नज़रअंदाज़ करना ग़लत होगा। आपका लंच पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। लंच भरपेट खाएं लेकिन क्या खाएं इसका ध्यान रखना जरुरी है। साथ ही ध्यान रहे नमक का कम प्रयोग करें।
- दो रोटी
- छोटी कटोरी स्टीम्ड चावल
- एक कटोरी
- दाल
- सलाद
- दही
- हरी सब्जी
स्नैक्स खाएं हैल्दी
खाना खाने के दो से तीन घंटे के बाद अक्सर भूख लगती है ऐसे में कुछ खाने का मन करता है और खाना ज़रुरी भी है। इसके लिए आपका स्नैक्स हैल्दी होना चाहिए। क्या लें स्नैक्स में ये जानना भी ज़रुरी है।
- रोस्टेड चने
- थोड़े मेवे
रात के खाने से पहले क्या खाएं
याद रखें रात का खाना आपको बिल्कुल हल्का खाना है। ऐसे में अगर आपको भूख लगी है तो शाम 7 बजे कुछ हल्का फुल्का ज़रुर ले लें। इससे आप रात में हैवी खाने से बच जाएंगे।
- नींबू पानी
- फल
कैसा हो डिनर
अब बात आती है डिनर की जो आपकी फिटनेस के लिए सबसे ज्यादा ज़िम्मेदार है।आपके सोने और डिनर में करीब दो घंटे का अंतर होना ज़रुरी है। डिनर बहुत ही हल्का होना चाहिए। और हां डिनर के बाद वॉक करना ना भूलें।
- 1-2 पतली रोटी
- 1 कटोरी सब्जी
