इंटेंस एक्सरसाइज के बाद ऐसे रिकवर होती है मसल
कई घंटों तक लोग जिम में पसीना बहाते हैं और उसके बाद अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट भी करते हैं. कई लोग जिम में ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करते या फिर ज्यादा वजन नहीं उठाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इंटेंस वर्कआउट करते हैं.
Fitness Tips: अपनी बॉडी को टोन्ड और फिट रखने का सपना हर किसी का होता है, इसके लिए कई घंटों तक लोग जिम में पसीना बहाते हैं और उसके बाद अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट भी करते हैं। कई लोग जिम में ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करते या फिर ज्यादा वजन नहीं उठाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इंटेंस वर्कआउट करते हैं। यानी जिम में अपनी मसल्स को थकाते हैं, जिससे उनका शरीर किसी बॉडी बिल्डर जैसा हो जाता है, लेकिन मसल ब्रेक करने के बाद इसे रिकवर करने का प्रोसेस अगर आप नहीं जानते हैं तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
कई लोग जिम में खूब मेहनत करते हैं, लेकिन उसका रिजल्ट उन्हें नहीं मिलता है। उन्हें पता नहीं चल पाता है कि ऐसा क्यों हो रहा है, अक्सर वो लोग दोगुनी मेहनत शुरू कर देते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित होती है। आपको ये समझना होगा कि बॉडी बनाने के लिए मसल्स रिकवरी काफी जरूरी है।
इंटेंस वर्कआउट के बाद ब्रेक होती है मसल
जिम में हर कोई अपनी मसल या मांसपेशियों पर ही काम करता है। जैसे आपक डोले बनाने हैं तो आप एक खास मसल को टारगेट करते हैं, जिससे वो टूट जाती है। इसी तरह शरीर के बाकी हिस्सों की मसल पर भी काम होता है, जिसके बाद वो मजबूत होती है और दिखने लगती है।

वर्कआउट के तुरंत बाद प्रोटीन
जिम के बाद अच्छे रिजल्ट के लिए जल्दी से जल्दी मसल्स को प्रोटीन मिलना जरूरी होता है। आपने जिम में अपनी मसल को तोड़ा है, ऐसे में उसे रिकवरी के लिए प्रोटीन चाहिए होता है। जितनी जल्दी मसल रिकवर होगी, उतनी अच्छी आपकी बॉडी होगी। इसीलिए आप जिम करने के आधे घंटे के भीतर ही प्रोटीन जरूर लें।

मसल को आराम बहुत जरूरी
आप जिम में अगर पसीना बहाते हैं और जमकर मेहनत करते हैं तो इसके बाद आपको आराम करने की जरूरत होती है। आपको अच्छी नींद लेनी होती है, जिससे आपकी मसल्स को आराम मिलता है और वो अच्छी तरह रिकवर होती हैं।

एक ही मसल पर बार-बार काम करना
कई लोग और खासतौर पर कम उम्र के युवा जब जिम जाते हैं तो वो कुछ खास मसल्स पर खूब ध्यान देते हैं। उन्हें या तो अपने डोले बनाने होते हैं या फिर चेस्ट बाहर लानी होती है, जिसकी वजह से कई लोग रोज इन मसल्स की एक्सरसाइज कर लेते हैं। लेकिन ये बिल्कुल भी ठीक नहीं है। किसी भी मसल को एक बार टूटने के बाद आपको उसे रिकवर होने का टाइम देना होता है।

यानी अगर आपने सोमवार को आर्म्स की एक्सरसाइज की है तो उसके दो दिन बाद ही इस पर काम करें। ऐसा नहीं करने पर आपको फायदा होने की जगह नुकसान हो सकता है। क्योंकि आपकी वो मसल रिकवर ही नहीं हो पाएगी तो आपको रिजल्ट भी नहीं दिखेगा।
इसीलिए अगर आप आगे से जिम जाएं तो इन सभी बातों का खास खयाल रखें। अपनी मसल पर खूब मेहनत करें, लेकिन उसके बाद उसे रिकवर होने का टाइम दें और आराम करें।
