सुबह उठने के बाद क्या करें जिससे वजन घटाने में मिलेगी मदद?
हर किसी के मन में यही सवाल होता है कि आखिर कैसे वो पेट पर जमा चर्बी को हटा सकते हैं।
Fat Burning Routine: बेली फैट यानी पेट के मोटापे को दूर करने की लाख कोशिशों के बाद भी लोग परेशान रहते हैं। क्योंकि इसे हटाना सबसे मुश्किल होता है। ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल होता है कि आखिर कैसे वो पेट पर जमा चर्बी को हटा सकते हैं और इसके लिए उन्हें रोज क्या करना चाहिए। कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें आप रोजाना सुबह उठकर करेंगे तो आप कुछ ही दिनों में अपने पेट को कम कर सकते हैं। इस मॉर्निंग रूटीन को फॉलो करने वाले लोगों की चर्बी तेजी से कम होती है और कुछ ही हफ्तों में वो फैट से फिट लगने लगते हैं।
सुबह जल्दी उठने की आदत

अगर आप रात को देर से सोते हैं और सुबह लेट उठते हैं तो ये आपकी सबसे बुरी आदतों में से एक है। क्योंकि इससे आपका वजन घटने की जगह तेजी से बढ़ने लगता है। इसीलिए कोशिश करें कि सुबह जितना जल्दी हो सके उठ जाएं। इससे आपका पूरा पाचनतंत्र और शरीर फ्रेश रहेगा। साथ ही फैट जमा होने की समस्या भी कम हो जाएगी।
सुबह उठते ही डिटॉक्स वाटर
सबसे पहले तो सुबह जल्दी उठकर डिटॉक्स वाटर पीना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा नहीं करना है, किचन में जाएं और एक गिलास पानी गर्म करने के लिए रख दें। इसमें एक चुटकी जीरा डालें और इसे रोजाना पिएं। अगर आपके घर में मेथी दाना या फिर दालचीनी पाउडर है तो इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी बॉडी को पूरी तरह से डीटॉक्स कर देगा, जिससे चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

15 मिनट टहलना
डिटॉक्स वाटर पीने के बाद आप 15 मिनट टहलने के लिए बाहर निकलें, सुबह-सुबह टहलने से आपको फायदा मिलेगा और फैट कम होने में मदद मिलेगी। दौड़ने की बजाय आप तेज कदमों से वॉक कर सकते हैं। रोजाना 15 से 20 मिनट की वॉक आपको फिट बना सकती है। कुछ ही दिनों में आप खुद को फिट महसूस करने लगेंगे।

हेल्दी ब्रेकफास्ट जरूरी
आपके दिन की शुरुआत आपके ब्रेकफास्ट से होती है, जिसके करीब 6 घंटे बाद आप लंच करते हैं। कोशिश करें कि ब्रेकफास्ट में कम ऑयली खाएं, रोजाना परांठे खाने से बचें। इसके लिए आप चपाती खा सकते हैं। इसके अलावा अपने नाश्ते में प्रोटीन की चीजों को भी शामिल करना जरूरी है। आप इसमें अंडे, दूध या फिर स्प्राउट्स को शामिल कर सकते हैं। जिससे आपको दिनभर के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल जाएगा।

सुबह उठने के बाद अगर आप ये सब कुछ फॉलो करते हैं तो कुछ ही हफ्तों में आपके शरीर पर इसका असर दिखने लगेगा। कोशिश करें कि रोजाना यही रूटीन फॉलो हो। ये भी ध्यान रखने की बात है कि आप ये रूटीन फॉलो करने के बाद अपनी डाइट पर कितना ध्यान देते हैं। अक्सर लोग सुबह ये सब करने के बाद दिनभर जमकर फास्ट फूड खाते हैं। इससे आपके शरीर को फायदा होने की जगह नुकसान होगा और फैट लगातार बढ़ता जाएगा। इसीलिए कोशिश करें कि महीने में सिर्फ एक या दो बार ही बाहर का खाना खाएं।