अपनी याददाश्त को करना है तेज तो ये एक्सरसाइज़ करें शुरू, दिमाग रहेगा फिट: Exercise To Improve Memory
Exercise To Improve Memory

ये एक्सरसाइज़ आपकी याददाश्त करेंगे तेज

दिमाग को स्वस्थ रखना जरुरी होता है और इसकी एक्सरसाइज करनी होती है। दिमाग की एक्सरसाइज करने से याददाश्त बढ़ती है।

Exercise To Improve Memory: जिस तरह से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम एक्सरसाइपज़ करते हैं। ठीक उसी तरीके से दिमाग को स्वस्थ रखना जरुरी होता है और इसकी एक्सरसाइज़ करनी होती है। दिमाग की एक्सरसाइज़ करने से याददाश्त बढ़ती है। साथ ही आप अपने काम पर ज्यादा फोकस करने लगते हैं। फोकस से आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहती है और आपका मन भी खुश रहता है। कहते हैं उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त कमजोर हो जाती है। मगर आप रोजाना एक्सरसाइज़ करते हैं तो आप अपनी याददाश्त को बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको दिमाग की कुछ एक्सरसाइज़ के बारे में बताते हैं जो आपके दिमाग को स्ट्रॉन्ग और शॉर्प बनाती हैं।

पज़ल सॉल्व करें

Exercise To Improve Memory
Puzzle Solve

पज़ल आपके दिमाग को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है। जब आप उसे सॉल्व करने में अपना दिमाग लगाते हैं, तो इससे दिमाग के कई अंग एक्टिव रहते हैं। जब आप रोजाना अलग-अलग पहेलियां या पज़ल्स सॉल्व करना शुरू कर देते हैं, तो इससे आपकी याददाश्त को तेज करने में मदद मिलती है।

डांस करें

Dance
Dance

अगर आपको डांस करना पसंद है, तो इसे दिल खोलकर दें। रिपोर्ट्स की माने तो जो लोग रोजाना अपनी मनपसंद चीजें करते हैं तो इससे डिमेंशिया होने की संभावना बहुत कम होती है। साथ ही इससे आपके पूरे शरीर का फायदा हो जाता है। डांस करने से आपके डबल फायदे हो रहे हैं। दिमाग के साथ ये आपके शरीर को भी स्वस्थ रखने में मदद कर रहा है।

नई भाषा सीखें

Learn New Languages
Learn New Languages

जब आप कुछ नया सीखते हैं तो उस पर ज्यादा फोकस करते हैं। इससे आपका दिमाग भी ज्यादा काम करता है और उसकी एक्सरसाइज भी होती है। नई भाषा सीखने से एक फायदा ये भी है कि आपको नए लोगों से बात करने का अवसर भी मिलता है। साथ ही इससे दिमाग से जुड़ी बीमारी होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

दिमाग में गणित करें

Mind Calculation
Mind Calculation

याददाश्त को तेज करने के लिए बिना पेंसिल की मदद के दिमाग में ही प्रॉब्लम सॉल्व करें। रिपोर्ट्स की माने तो दिमाग में गणित की प्रॉब्लम सॉल्व करने से पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है। आप फस एक्सरसाइज को और कठिन बना सकते हो कि आप चलते हुए प्रॉब्लम सॉल्व करो।

टेस्ट बड को चैलेंज करो

Taste Bud
Taste Bud

जब आप खाना खा रहे हो उस समय खाने में मौजूद चीजों को पहचानने की कोशिश करो। जैसे कि सब्जी में कौन-कौन से मसाले डाले हैं और किसका टेस्ट कैसा है।

कुकिंग क्लास ज्वाइन करें

Join Cooking Class
Join Cooking Class

नई डिश बनाने के लिए कुकिंग क्लास ज्वाइन करें। कुकिंग से आप कई सारे सेंसेस का इस्तेमाल करते हो। जैसे गंध, छूना, टेस्ट। इसमें दिमाग के कई हिस्सा लेते हैं। साथ ही आप नई तरह का खाना बनाना सीख जाते हैं, जो आपके स्किल को और बढ़ा देता है।

चीजें याद करें

Learning

अपनी याददाश्त का टेस्ट लेना भी जरुरी है। इसके लिए एक लिस्ट बनाएं जिसमें घर का सामान, आपको क्या काम करना है और जो भी आपके दिमाग में आए लिख लें और इसे याद कर लें। एक घंटे बाद याद करें कि आपको कितनी चीजें याद हैं। इससे दिमाग को स्ट्रॉन्ग करने में मदद मिलती है।

इस तरह से कुछ एक्सरसाइज़ की मदद से आप अपनी याददाश्त को बढ़ा सकते हैं। इससे आपके दिमाग की एक्सरसाइज़ होती है और सभी अंग अच्छे से काम करते हैं।