Female Hormonal Changes: महिलाओं में हर उम्र के साथ शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। इनमें से कई चीजें ऐसी होती है जो परेशान करने वाली होती है। 30 की उम्र के बाद जहां अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। तो वहीं 40 की उम्र के बाद हर महिला में कुछ ऐसे बदलाव आते हैं, जो किसी को भी हैरान कर सकते हैं और परेशान कर सकते हैं।
1)हॉट फ्लैश

40 की उम्र के बाद अधिकतर महिलाओं को ब्रेन फागिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। किसी के साथ इस उम्र में अचानक गर्मी लगना और पसीना आजा जैसी चीजें होने लगती है।
2)प्रिमेनोपॉज

ये ऐसी कंडीशन है, जिसमें हेवी ब्लीडिंग और पीरियड्स में गड़बड़ी जैसी चीजें देखने को मिलती है। साथ ही महिलाओं को दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है।
3)ब्लैडर लीक

खासियत सीखने के दौरान महिलाओं को ब्लैडर से यूरिन लीक की समस्या होने लगती है। ये समस्या अधिकतर महिलाओं में देखी जाती है।
4)बाल झड़ना

40 की उम्र के बाद अधिकतर महिलाओं में हार्मोन चेंज की वजह से बाल झड़ने की समस्या देखी जाती है। अधिकतर महिलाएं ये महसूस करती हैं।
5)सफेद बाल

जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है सिर के बालों में ग्रे कलर बढ़ने लगता है। सिर ही नहीं शरीर के अन्य हिस्सों में मौजूद बाल भी धीरे-धीरे सफेदी की ओर बढ़ने लगते हैं।
6)हार्मोनल बदलाव

40 की उम्र के बाद कहीं महिलाओं में हार्मोनल बदलाव आ जाते हैं। इस वजह से उन्हें कई तरह के बदलाव का सामना करना पड़ता है और चिड़चिड़ापन भी आ जाता है।
7)फेशियल हेयर ग्रोथ

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल कम हो जाता है। टेस्टेस्टोरॉन लेवल बढ़ जाने के कारण चेहरे पर बाल ज्यादा उगने लगते हैं।