खाते ही फूल जाता है आपका भी पेट, तो खाने के बाद खाएं ये चीजें: Stomach Bloating Tips :
आमतौर पर पेट फूलने का कारण पेट में बनने वाली गैस होती है। जिसकी वजह से पेट का आकार बढ़ने लगता है।
Bloated Stomach: भागदौड़ भरी लाइफ स्टाइल ने आपके शरीर को तोड़ कर रख दिया है। जल्दबाजी में खान-पान करना भी सेहत को नुकसान पहुंचाता है, जिसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याएं हमारे सामने आ रही हैं। ऐसे में कुछ भी खाते ही पेट फूल जाना इस बात की निशानी है कि आपका पाचन तंत्र कमजोर है और आपको इसके लिए काम करने की जरूरत है। पेट फूलने की वजह पेट में बनी गैस होती है। इससे पेट का आकार बढ़ने लगता है। ऐसे में अगर रात में आपका भी पेट फूल जाता है, तो आप देसी नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको तुरंत राहत मिल जाएगी।
अदरक चबाएं

अगर खाने के बाद आपको महसूस हो रहा कि आपका पेट फूलने लगा है, तो आप अदरक के छोटे से टुकड़े को मुंह में रखकर चबा सकती हैं, क्योंकि अदरक में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और पाचक गुण आपकी इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। आप चाहे तो अदरक को गर्म पानी में डालकर भी पी सकती हैं।
पपीता खोलेगा बंद पेट

अगर आपको लगे कि खाना सही तरीके से नहीं पच रहा है, तो आप पपीते में नमक डालकर सेवन करें। पपीता आपको गैस, अपच और पेट फूलने जैसी पेट से जुड़ी परेशानियों में आराम पहुंचाता हैं।
दही का सेवन करें

दही में प्रोटीन के साथ प्रोबायोटिक गुण भरा होता है, जो आपकी आंतों को साफ करने में मदद करता है। दही में मौजूद डाइडेस्टिव गुण और गुड बैक्टीरिया आपकी आंतों में जाकर गंदगी को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिसकी मदद से पाचन बेहतर होता है। आप प्रतिदिन खाने के बाद एक कटोरी दही जरूर खाया करें, इससे आपका पाचन तंत्र सही होगा।
छाछ और इसबगोल पिएं

अगर आपको पेट फूलने की परेशानी लगातार हो रही तो आप छाछ या इसबगोल पी सकती हैं। इनमें मौजूद एंजाइम गुण आपको पेट फूलने की परेशानी में तो आराम पहुंचाते ही हैं, इसके अलावा आपके पेट को साफ रखने में भी मदद करते हैं।
सौंफ

भारतीय घरों में खाना खाने के बाद सौंफ खाया जाता है। लेकिन सौंफ आपके पाचन क्रिया को भी सही करता है। अगर आपका पेट फूला हुआ है,तो आप कुछ सौंफ के बीजों को एक गिलास पानी में भिगो कर उसका पानी पी लें। ये देसी नुस्खा आपको पेट फूलने और पेट में बन रही गैस को दूर करने में मदद करेगा।
अजवाइन का करें सेवन

अगर आपको अक्सर पेट फूलने की शिकायत होती है, तो आप खाना खाने के तुरंत बाद एक चम्मच अजवाइन को हल्के गुनगुने पानी के साथ खा लें। ऐसा करने से पेट हल्का होगा और आपको एसिडिटी की बीमारी से निजात भी मिल जाएगी।
पुदीने का पत्ता

पुदीने का स्वाद काफी कड़वा होता है, लेकिन यह हमारे सेहत के लिए काफी लाभकारी है। आप खाना खाने के बाद पुदीने के पत्ते लेकर एक चुटकी काला नमक के साथ मिलाकर चबा लें। ये उपाय आपको आयाम पहुंचाएगा।
इलायची खाएं

हमारे यहां खाना खाने के बाद इलायची भी खाई जाती है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा भी है। आप खाना खाने के बाद छोटी इलायची खाया करें। ये आपको पेट फूलने की समस्या से छुटकारा दिलाएगा।
जीरा

जीरे में स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने वाले कई गुण होते हैं। यह आपको पेट फूलने वाली समस्याओं में भी आराम पहुंचाता है। इसके लिए आप एक चम्मच जीरे को 10 से 15 मिनट के लिए दो कप पानी में उबाल लें। जब जीरा पानी में घुल जाए तो पानी को ठंडा कर लें। फिर उस पानी को छानकर दिन में तीन बार भोजन करने के बाद पी लें। ऐसा प्रतिदिन करने से आपका पेट साफ होगा।
केला

केला हमारे पेट के लिए कई तरह से लाभकारी है। इसका सेवन करने से एसिडिटी और जलन से राहत मिलती है। आप केले को चीनी के साथ मिलाकर खा सकती हैं। केला खाना मुंह और पेट दोनों ही जगह के अल्सर से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं।
