Drinks for Diabetes Control
Drinks for Diabetes Control

ठंड में शुगर कंट्रोल करने वाली ड्रिंक्स: Drinks for Diabetes Control

आज हम आपको तीन ऐसे ड्रिंक की रेसिपी के बारे में बताने वाले है, जिसे पीकर आप ठंड के मौसम में अपने डायबिटीज लेवल को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।

Drinks for Diabetes Control: ठंड के मौसम में ब्लड प्रेशर से लेकर शुगर लेवल फ्लकचुएट होते रहता है, जिसे नियंत्रित रखने के लिए आप कुछ ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। आज हम आपको तीन ऐसे ड्रिंक की रेसिपी के बारे में बताने वाले है, जिसे पीकर आप ठंड के मौसम में अपने डायबिटीज लेवल को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।

Drinks for Diabetes Control-Leaf of plant
Tulsi- Cinnamon Drink

तुलसी और दालचीनी दोनों ही ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं। दालचीनी में मौजूद तत्व शरीर में इंसुलिन के प्रभाव को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे शुगर नियंत्रित रहती है।

एक बर्तन में पानी उबालने के लिए रखें।
जब पानी में उबाल आ जाए, तब उसमें तुलसी के पत्ते और दालचीनी डालें।
इसे 5-10 मिनट तक उबालने दें।
अब इस पानी को छान लें और शहद डालकर गर्म-गर्म पिएं।

Leaves for Blood Sugar-Neem
Neem-Ginger Kadha For diabetes

नीम और अदरक का काढ़ा शुगर होता के स्तर को कम करने में मदद करता है। नीम के पत्तों में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं, और अदरक मेटाबोलिज़्म को बढ़ाने में मदद करता है।

पानी में नीम की पत्तियां, अदरक और हल्दी डालकर उबालें।
जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छान लें।
अगर आपको मीठा चाहिए तो थोड़ा शहद मिला सकते हैं और गर्म पिएं।

आंवला में उच्च मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। नींबू और आंवला का संयोजन पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

आंवला को अच्छे से धोकर उसका रस निकालें।
नींबू का रस डालें और एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।
इस मिश्रण को एक कप पानी में मिलाकर अच्छे से घोल लें और सुबह के समय पिएं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...