स्किपिंग कोई नया या आज के दौर का व्यायाम नहीं है,बल्कि सालों से चला आ रहा है.अक्सर लड़कियां बचपन में रस्सी कूदने का खेल खेला करती हैं.लेकिन रस्सी कूदना महज़ एक खेल ही नहीं बल्कि  एक मज़ेदार कसरत भी है.सबसे अच्छी बात यह है कि यह दिन के किसी भी समय और बहुत आसानी से घर के किसी भी कोने में की जा सकती है.

स्किपिंग हमेशा ख़ाली पेट करनी चाहिए,बहुत ऊँचा कूदने की ज़रूरत नहीं इससे आप गिर भी सकते हैं.स्किपिंग करते समय हमेशा,खुले और आरामदायक कपड़े पहने.रस्सी आपकी हाइट के हिसाब की ,और अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए.यदि काफ़ी समय से स्किपिंग करते करते आप बोर हो गए हों तो रस्सी बदल सकते हैं.

स्किपिंग करके आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं.संभावना की परवाह किए बिना आप इसे दिन में १५ मिनट तक कर सकती हैं.यह बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने ,स्किन में ग़्लो लाने और बॉडी डिटॉक्स करने में हेल्प करता है.रस्सी कूदना स्ट्रेचिंग करने का सबसे अच्छा माध्यम है.जिन बच्चों की लम्बाई कम रह जाती है उनके लिए रस्सी कूदना बेहद फायदेमंद होता है.हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे एक अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज मानते हैं. सिर्फ़ इतना ही नहीं स्किपिंग से मसल्स टोन होती हैं,हड्डियां मजबूत होती हैं      .        

कोरोना वायरस महामारी के दौरान ,यदि आप  जिम नहीं जा सकते,स्किपिंग करके आप तेज़ी से वज़न घटा सकती हैं,यद्यपि वेट लॉस के लिए स्किपिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज है ,लेकिन इसका प्रभाव धीरे धीरे शरीर पर पड़ता है.आप इस एक्सर्सायज़ को एक दिन के लिए भी मिस न करें.कैसे आइये देखें-

A-10 मिनट स्किपिंग करने से उतना ही फायदा होता है जितना कि 30 मिनट जॉगिंग,15 मिनट दौड़ने व 12 मिनट तैराकी करने से होता है

B-शुरुआत में एक मिनट रस्सी कूदें और फिर 30 सेकेंड आराम करें.ऐसा चार बार यानी कुछ छः मिनट तक करें और फिर दो-तीन मिनट आराम करें.इस तरह करने से हृदय गति संतुलित रहती है,कैलोरी भी बर्न होती हैं.

C-अगर आपका वजन सामान्य से बहुत ज्यादा है तो स्किपिंग आपके लिए बहुत मेहनत वाला काम हो सकता है लेकिन अगर आप 10 से 20 मिनट तक प्रतिदिन करें तो ,यह आपकी बहुत ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकता है.

D-क्योंकि आप गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध काम कर रहे होते हैं ,जिससे शरीर को अतिरिक्त कोशिश करनी होती है ,इसलिए स्किपिंग कैलोरी बर्न करने में सहायक होती है

E-यदि आप रोजाना 20 मिनट रस्सी कूदते हैं तो एक सप्ताह में लगभग १ किलोग्राम वज़न कम करने में सफल हो सकते हैं

F-क़ुछ एक्स्पर्ट्स के अनुसार केवल 15 मिनट तक रस्सी कूदने से आप 370 कैलोरी बर्न कर सकती हैं

यह भी पढ़ें –

कुछ लक्षण जो बताते हैं शरीर में विटामिन्स की कमी