सही डाइट से होगी पेशाब में जलन की परेशानी कम
पेशाब करने के दौरान अगर आपको जलन महसूस हो रही है, तो इस स्थिति में आपके लिए कुछ बेहतर डाइट फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं पेशाब के दौरान कैसी डाइट सेहत के लिए हेल्दी होती है?
Diet Tips : क्या आपको पेशाब करते समय जलन महसूस हो रहा है? अगर हां, तो यह शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में आपके शरीर को भरपूर रूप से हाइड्रेट करने की जरूरत होती है। इसके अलावा पेशाब में जलन के कई अन्य कारण हो सकते हैं, जिसमें किडनी स्टोन, ब्लैडर में किसी तरह की परेशानी, यूरिन इन्फेक्शन इत्यादि हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क की जरूरत है। इसके साथ ही पेशाब में जलन की परेशानी को कम करने के लिए आपको अपने डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं पेशाब में जलन की परेशानी होने पर क्या खाएं?

क्रैनबेरी है फायदेमंद
पेशाब में जलन की परेशानी होने पर क्रैनबेरी काफी ज्यादा हेल्दी होता है। यह यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी है, तो रोजाना करौंदे के जूस पिएं। यह यूटीआई की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।

दही का करें सेवन
पेशाब में जलन होने की स्थिति में आप दही का सेवन भी कर सकते हैं। दही का सेवन करने से आपका शरीर हाइड्रेट होता है। साथ ही यह एक प्रोबायोटिक फूड है, जो यूरिनरी ट्रैक्ट में होने वाली इंफेक्शन की परेशानी को दूर कर सकता है। इसके साथ ही इसके सेवन से आपके शरीर को कैल्शियम प्राप्त होता है, जो हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है।

कच्चे लहसुन का करें सेवन
पेशाब में जलन की समस्या होने पर कच्चा लहसुन भी काफी हेल्दी साबित हो सकता है। इससे यूटीआई भी कम होगी। दरअसल, लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी वायरल गुम होते है,जो हानिकारक तत्वों को आपके शरीर से दूर रख सकते हैं। इससे पेशाब में होने वाले दर्द, जलन की परेशानी कम होती है।

पानी का करें सेवन
शरीर में पानी की कमी होने पर भी आपको पेशाब करते समय दर्द या फिर जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से अगर आपको यूटीआई की परेशानी है तो आप पूरे दिन में कम से कम 5 से 6 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा।

खट्टे फलों का करें सेवन
पेशाब में जलन की परेशानी होने पर आप खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं। खट्टे फलों के रूप में आप नींबू, संतरा, कीवी, टमाटर का सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो काफी बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट्स है। इसके सेवन से आप काफी हद तक पेशाब में जलन की परेशानी को कम कर सकते हैं।

पेशाब में जलन होने पर क्या ना खाएं
पेशाब में जलन की परेशानी होने पर कॉफी, चाय, शराब जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखें। इसके साथ ही इस दौरान मीट-मछली और सोडा ड्रिंक्स जैसी चीजों का सेवन न करें। इससे आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।

पेशाब में जलन की परेशानी होने पर आपको कुछ विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। ताकि आप अपनी समस्याओं को कम कर सकें। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
