Heatwave in Delhi
Heatwave in Delhi

Delhi Heatwave Red Alert: दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। ऐसा हाल के दिनों में हुआ है और तापमान में उछाल आया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर 13 जून तक भीषण गर्मी की स्थिति बने रहने की आशंका है।

Delhi Heatwave Red Alert-Heatwave in Delhi
Heatwave in Delhi

राजधानी दिल्ली में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। 11 जून 2025 को विभिन्न मौसम केंद्रों पर तापमान 40.9 से 45.0 डिग्री सेल्सियस के बीच था। इससे शहर के लोगों की हालत खराब हो गई है। यही वजह है कि गर्मी से संबंधित बीमारियां भी बढ़ रही हैं। IMD ने दिल्ली के लोगों को इस भीषण गर्मी से बचने के लिए आगाह किया है। हालांकि कुछ ही दिनों में इस भीषण गर्मी से राहत पाने की उम्मीद है, क्योंकि उम्मीद की जा रही है कि 14 जून से इस तेज गर्मी की स्थिति में सुधार होगा।

आयानगर शाम 5.30 बजे 45 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। इसके बाद पालम 44.5 डिग्री सेल्सियस, रिज 43.6 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा 43.5 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड 43.4 डिग्री सेल्सियस, मयूर विहार 40.9 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग के बेस स्टेशन में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

हीट इंडेक्स यह मापता है कि नमी के साथ कितनी गर्मी महसूस होती है, खतरनाक 51.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हीट इंडेक्स के 50 को पार करने पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि यह तापमान और संबंधित ह्यूमईडीटी पर निर्भर करता है और इनमें परिवर्तन के आधार पर यह पूरे दिन बदलता रहता है। इसके अलावा भारतीय परिस्थितियों के लिए हीट इंडेक्स मान्य नहीं है और इसका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली और अलग-अलग जगहों पर हीटवेव की स्थिति देखी गई है, जबकि कल तीन स्टेशन ने हीटवेव की स्थिति की सूचना दी थी। आज केवल एक स्टेशन आयानगर ने ऐसी स्थिति दर्ज की।

कहा जा रहा है कि 13 जून से दिल्ली में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट की उम्मीद है। आईएमडी बुलेटिन का कहना है कि यह तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है, जिससे 12 जून तक हीटवेव की स्थिति जारी रहने की आशंका है। वरिष्ठ आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के अनुसार, गुरुवार तक भीषण गर्मी जारी रहने की उम्मीद है। 13 जून की रात से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है। 13 जून से हीटवेव की तीव्रता कम होने की उम्मीद है, जिससे रेड अलर्ट की जगह ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

रेड अलर्ट की स्थिति में लोगों को हाइड्रेटेड रहने, सीधे सूरज के संपर्क से बचने और खास तौर पर दोपहर के समय बाहरी गतिविधियों को सीमित करने की सलाह दी जा रही है।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...