cinnamon drink
cinnamon and ginger

Cinnamon and Ginger Drink: दालचीनी एक बहुत ही बेहतरीन गर्म मसाला है जो किसी भी वेज या नॉन वेज डिश का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। हालांकि यह मसाला सिर्फ भोजन को जायकेदार नहीं बनाता बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं जिनके बारे में जानकर शायद आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल दालचीनी में कुछ ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो आपको फिट रखने में मदद कर सकते हैं। खासतौर पर अगर आप वेट लॉस करने की सोच रही हैं तो यह छोटा सा मसाला आपके लिए बड़े काम की चीज हो सकता है। इसके अलावा यदि इस मसाले के साथ अदरक मिल दी जाए तो आपका वजन तेजी से घटने लगेगा। 

सिर्फ वेट लॉस ही नहीं बल्कि दालचीनी और अदरक का पानी पीने के और भी कई चमत्कारी फायदे होते हैं। हालांकि दालचीनी और अदरक का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चहिए। चलिए आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।

 रोजाना सुबह खाली पेट दालचीनी और अदरक का पानी पीने से कम समय में वजन घटने लगता है। इस पानी को पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है और शरीर में जमा फैट गलने लगता है। 

बीमारियों से बचने के लिए भी आप दालचीनी और अदरक का पानी पी सकते हैं। यह इम्युनिटी मजबूत बनाता है जिससे मौसम में बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों से दूर रहने में मदद करता है। इससे शरीर से सारे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। 

दालचीनी और अदरक का पानी पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है जैसे कब्ज और एसिडिटी। यह ड्रिंक पाचन तंत्र को बेहतर और मजबूत बनाती है।

अगर आप लगातार दालचीनी और अदरक का पानी पीती हैं तो यह ड्रिंक आपके दिल को भी हेल्दी रखने में मदद कर सकती है। दालचीनी कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड प्रेशर को कम करती है, वहीं अदरक से ब्लड सर्कुलेश बेहतर होता है। 

खूबसूरत और चमकदार स्किन के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद ड्रिंक हो सकती है। इससे मुहांसे और फुंसी की समस्या कम होती है। 

सबसे पहले आप 1 से 2 इंच ताजा अदरक का टुकड़ा ले लें और 1 से 2 दालचीनी की छड़ें। आप स्वाद  के लिए नींबू या शहद भी ले सकती हैं। अब अदरक को छिलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर दालचीनी को छड़ियों को भी तोड़ लें। कम से कम 4 कप पानी उबाल लें। जब  पानी उबलने लगे तो उसमें अदरक और दालचीनी की छड़ियां डाल दें। कम आंच पर इस मिश्रण को कम से कम 10 से 15 मिनट तक उबलने दें। उबलने के बाद पानी को अच्छी तरह छान लें और ठंडा होने दें। अंत में आप इसमें स्वाद अनुसार नींबू के रस की कुछ बूंदे या शहद डाल लें।