जानिए कैसे है काबुली चना शरीर के लिए फायदेमंद: Chickpea Benefits
Chickpea Benefits for Health

काबुली चने के सेवन से मिलते हैं कई फायदे

काबुली चना स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता हैI आइए काबुली चने के बारे में विस्तार से जानते हैं कि इसे खाने के क्या-क्या फायदे होते हैंI

Chickpea Benefits: काबुली चने से बने छोले का स्वाद भला किसे पसंद नहीं होता है, खासकर भटूरे के साथ इसका स्वाद लाजवाब लगता हैI लेकिन क्या आप जानते हैं कि काबुली चने शरीर के लिए किसी खजाने से कम नहीं होते हैं? जी है, काबुली चने कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और हमारे शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाने का काम करते हैंI काबुली चने के सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, क्योंकि इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैI साथ ही काबुली चना स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता हैI तो आइए काबुली चने के बारे में विस्तार से जानते हैं कि इसे खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं और कब इसका सेवन करना अच्छा होता हैI

काबुली चना क्या है?

Chickpea Benefits
What is Chickpea?

काबुली चना को कुछ जगहों पर छोले चना भी कहा जाता हैI काबुली चने को अंग्रेजी में चिकपीस कहते हैंI काबुली चने को गरबेन्जो बीन्स के नाम से भी जाना जाता हैI काबुली चना, देखने में चने की तरह ही दिखता है लेकिन अन्य चनों की तुलना में थोड़ा अलग और बड़े आकार का होता हैI यह चना अफगानिस्तान की खासियत है, जो भारत में भी मिलता हैI

काबुली चने में पाए जाने वाले पोषक तत्व

काबुली चने में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता हैI इसके अलावा काबुली चने में मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम, थायमिन, विटामिन बी, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, विटामिन बी-6, फोलेट, पोटैशियम जैसे कई गुणकारी तत्व भी पाए जाते हैI इसलिए अगर आप काबुली चने का सेवन करते तो इससे आपके शरीर को कई काफी लाभ मिलते हैंI

काबुली चने पुरुषों के लिए है काफी फायदेमंद

Chickpea is very beneficial for men
Chickpea is very beneficial for men

काबुली चने के सेवन से पुरुषों को कई लाभ होते हैंI इससे उन्हें अपने शरीर को हष्ट पुष्ट, स्वस्थ, बलवान और शक्तिशाली बनाए रखने में काफी मदद मिलती हैI रोजाना अंकुरित काबुली चने के सेवन से शरीर को कई लाभ होते हैं, साथ ही शरीर को ताकत भी मिलती है, जिससे सेक्युअल पॉवर बढ़ती है और सेक्स लाइफ बेहतर होती हैI

काबुली चने के फायदे

हड्डियों के लिए है फायदेमंद

काबुली चना का सेवन करना हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि काबुली चने में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी सभी तरह की परेशानियों को दूर करने का काम करता हैI

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है

controls blood pressure
controls blood pressure

काबुली चने के सेवन से ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता हैI इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है, जिससे दिल भी स्वस्थ रहता है और दिल की बिमारियों का खतरा कम होता हैI अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो काबुली चने के सेवन से आपको काफी लाभ मिल सकता हैI

मांसपेशियों के लिए है उपयोगी

काबुली चने के सेवन से मांसपेशियों को काफी फायदा मिलता है, क्योंकि काबुली चना में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करते हैंI साथ ही इसके सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी भी दूर हो जाती हैI

पाचन में सुधार करता है

improves digestion
improves digestion

काबुली चने में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण अच्छे पाचन के लिए काबुली चने का सेवन फायदेमंद साबित होता हैI साथ ही पाचन संबंधी सभी समस्याओं को दूर करता हैI

खून की कमी दूर होती है

काबुली चने में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती हैI इसलिए अगर कभी आपके शरीर में खून की कमी हो जाए, तो काबुली चने का सेवन शुरू कर दें, इससे आपको लाभ होगाI

डायबिटीज में है फायदेमंद

काबुली चना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है, काबुली चने में फाइबर भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता हैI

वजन घटाने में है मददगार

helpful in weight loss
helpful in weight loss

अगर आपका वजन बहुत तेजी से बढ़ रहा है और आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और जल्द से जल्द अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको काबुली चने का सेवन शुरू कर देना चाहिएI काबुली चने में प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते है, जिससे आपको बहुत जल्दी भूख नहीं लगती है और आप बार-बार नहीं खाते हैं, जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहता हैI

काबुली चने के नुकसान

काबुली चने का सेवन आमतौर पर सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं, आइए जानते हैं इसके नुकसान के बारे में-

पेट में दर्द और गैस की शिकायत

काबुली चना तेजी से पचने वाला भोजन है, जिसके कारण कुछ लोगों को इससे पेट दर्द और गैस की समस्या हो सकती हैI

ऑक्सलेट और यूरिक एसिड

काबुली चना उर्जा के साथ-साथ ऑक्सलेट और यूरिक एसिड की समस्या को भी बढ़ाता है, जिससे कुछ लोगों को काफी दिक्कतें होती हैंI ऑक्सलेट की अधिकता के कारण यूरोलिथियासिस यानी पथरी जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैI वहीं, पयुरिन की अधिक मात्रा के कारण शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है, जिसकी वजह से गाउट होने का खतरा बना रहता हैI

एलर्जी की समस्या 

कुछ लोगों को काबुली चने के कारण एलर्जी की भी समस्या हो सकती हैI इससे उनकी त्वचा पर लाल चकत्ते भी आ सकते हैं, इसलिए उन्हें चनों को खाने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिएI

काबुली चने का किस तरह से उपयोग किया जाता है

Uses of Chickpea
Uses of Chickpea
  • पके और मसले हुए काबुली चने का उपयोग गोल आकार देकर फलाफल बनाने में किया जाता हैI साथ ही इससे टेस्टी हुमुस भी बनाया जा सकता है या फिर इसका घोल तैयार कर इससे विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किये जा सकते हैंI
  • अच्छी तरह से पके हुए काबुली चने को सलाद, सूप और स्ट्यू में मिलाया जा सकता है, ये खाने में बहुत टेस्टी लगता हैI
  • भिगोये हुए अंकुरित काबुली चनों को सलाद में भी मिक्स किया जा सकता है, ये सलाद वजन कम करने में काफी सहायक होता हैI
  • उबले काबुली चने को पके हुए चावल के साथ अपनी पसंद के मसालों मिलाकर स्वादिष्ट पुलाव तैयार किया जा सकता हैI

काबुली चने को इस तरह से करें स्टोर

Store chickpeas
How to Store chickpeas

काबुली चने को स्टोर करने के लिए इसे हमेशा सूखे एयर टाइट डिब्बे में बंद करके सामान्य तापमान पर रखेंI इसे कभी भी फ्रीज में न रखेंI कोशिश करें कि एक बार में बहुत ज्यादा काबुली चना न खरीदेंI अगर आप इसे एक बार में बहुत ज्यादा खरीद लेते हैं तो इसमें कीड़े लगने की संभावना बढ़ जाती हैI

काबुली चने को कीड़े लगने से बचाने के लिए जरूरी टिप्स 

  • काबुली चनों को कीड़ों से बचाने के लिए इसमें साबुत लाल मिर्च मिला कर रख देंI मिर्च की महक की वजह से इसमें कीड़े नहीं लगेंगेI
  • अगर काबुली चने में कीड़े लगने की शुरुआत हो चुकी है तो आप उसे जल्दी से धूप में रखें क्योंकि धूप में रखने से चनों में मौजूद नमी पूरी तरह से सूख जाती है और कीड़े होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती हैI इसके अलावा आप चाहे तो चनों को हल्का भुनकर भी रख सकती हैं, इससे भी कीड़े नहीं लगते हैंI 
  • काबुली चनों को कीड़ों से बचाने के लिए आप इसके डिब्बे में दो-चार तेज पत्ते रख देंI तेज पत्तों की तेज महक से चनों में कीड़े नहीं लगते हैंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

क्या काबुली चने का सेवन यूरिक एसिड में किया जा सकता है?

हाँ, आप हाई यूरिक एसिड में काबुली चने का सेवन कर सकते हैंI लेकिन ध्यान रखें 40-50 ग्राम से ज्यादा इसका सेवन न करें, अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती हैI

काबुली चने का नाम काबुली चना कैसे पड़ा?

दरअसल, शुरुआत में अफगानिस्तान के लोग भारत में चने बेचते थेI वे एक अच्छे ट्रेडर थे, उन्हीं के नाम पर उनकी तरफ से बेचे गए चनों को लोग काबुली चने कहने लगे और धीरे-धीरे सफेद चनों को काबुली चने के नाम से जाना जाने लगाI

काबुली चने खाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं?

काबुली चने से शरीर को पूरे दिन एनर्जी मिलती है, क्योंकि इसमें लौह तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता हैI साथ ही इसमें 12 से 15 ग्राम प्रोटीन होता हैI इसमें मौजूद कॉपर शरीर में खून के बहाव को सही करता है और इसके सेवन से शरीर में खून की कमी भी दूर होती हैI

क्या काबुली चने के सेवन से गैस बनता है?

जी हाँ, कुछ लोगों को रोजाना काबुली चने के सेवन से फाइबर या प्रोटीन की मात्रा बढ़ने पर गैस और अपच की शिकायत हो सकती हैI 

क्या छोटे बच्चों को काबुली चना खिलाना सुरक्षित हैं?

जी हाँ, आप बच्चों को आराम से काबुली चना खिला सकती हैंI बच्चों के लिए यह एक अच्छा विकल्प और पौष्टिक खाना माना जाता हैI

काबुली चने का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए?

कुछ लोगों को चना खाते ही खुजली, उल्टी या फिर एलर्जी राइनाइटिस की समस्या होती है, उन लोगों को काबुली चना खाने से बचना चाहिएI साथ ही चना सहित हाई प्रोटीन वाली फलियों को भी नहीं खाना चाहिएI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...