ब्रेस्ट में लगातार हो रहा है दर्द? जानें क्या हो सकते हैं कारण: Reason of Breast Pain
Reason of Breast Pain

ब्रेस्ट में लगातार हो रहा है दर्द? जानें क्या हो सकते हैं कारण

वैसे ब्रेस्ट पेन के कारण कई होते हैं। जब आपकी बॉडी विकसित हो रही होती है तो इस तरह के दर्द अक्सर टीएनजर महसूस करती हैं। इसके अलावा भी कई कारण हैं।

Reason of Breast Pain: आजकल महिलाओं को जब भी ब्रेस्ट पेन होता है तो उनके दिमाग में सबसे पहले ब्रेस्ट कैंसर का ख्याल आता है। उन्हें लगता है कि ब्रेस्ट कैंसर की वजह से ही उन्हें दर्द हो रहा है। मगर ऐसा नहीं है, ब्रेस्ट में दर्द होने के कई और भी कारण हो सकते हैं। इस तरह के दर्द को कुछ उपायों की मदद से ठीक किया जा सकता है। लेकिन अगर आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह ले सकती हैं। वैसे ब्रेस्ट पेन के कारण कई होते हैं। जब आपकी बॉडी विकसित हो रही होती है तो इस तरह के दर्द अक्सर टीएनजर महसूस करती हैं। इसके अलावा भी कई कारण हैं। आइए आज आपको ब्रेस्ट पेन के होने वाले कारणों के बारे में बताते हैं।

हार्मोनल में बदलाव

महिलाओं के शरीर में दो हार्मोन्स एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रॉन होते हैं। जब इनका लेवल कम या ज्यादा होता है तो उससे ब्रेस्ट पेन की शिकायत होती है। पीरियड्स के दौरान ये दर्द बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आपको हार्मोन्स चेंजेंस की वजह से हो रहा है तो पीरियड्स से पहले और उस दौरान ब्रेस्ट पेन की समस्या रहती है।

Reason of Breast Pain
hormonals changes

सही ब्रा ना पहनने की वजह से

ब्रा की वजह से भी महिलाओं को ब्रेस्ट पेन की समस्या होती है। अगर आप ज्यादा टाइट ब्रा पहनती हैं और उसमें अंडरवायर होते हैं तो स्किन में घुस जाते हैं जिसकी वजह से दर्द होता है। अगर किसी को पीरियड्स के दौरान ही पेन होता है तो आपको अपनी नॉर्मल ब्रा छोटी लगने लगती है।

wrong bra size
wrong bra size

ब्रेस्टफीडिंग की वजह से

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी महिलाओं को दर्द महसूस करती हैं। निप्पल्स पर चुभन महसूस होती है। कई बार निप्पल्स पर क्रैक आने या ब्लीडिंग होने की वजह से भी ये दर्द होसकता है। इसे आप ऑइंटमेंट लगाकर या मॉइश्चराइजर की मदद से ठीक कर सकती हैं।

breast feeding
Reason of Breast Pain-breast feeding

दवाईयों की वजह से

कई बार आप जो दवाई ले रही होती हैं उसकी वजह से भी ब्रेस्ट पेन की समस्या होती है। एंटीडिप्रेसेंट, एंटीबायोटिक और हार्ट की दवाईयों की वजह से भी ब्रेस्ट पेन हो सकता है। अगर आपको दवाईयों की वजह से ब्रेस्ट पेन की समस्या हो रही है तो तुरंत अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें।

Medication
Reason of Breast Pain-Medication

सही लाइफस्टाइल नहीं फॉलो करना

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही लाइफस्टाइल का पैटर्न फॉलो करना बेहद जरुरी होता है। अगर आप हेल्दी नहीं खाते हैं और शारीरिक गतिविधियां नहीं करते हैं तो इससे शरीर कई बीमारियों का शिकार हो सकता है। इनमें से एक ब्रेस्ट पेन भी है। कई बार आपको अपने गलत लाइफस्टाइल की वजह से भी ब्रेस्ट पेन का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही ज्यादा एल्कोहल या कैफीन का सेवन करने वाली महिलाओं को ये दिक्कत ज्यादा होती है।

bad lifestyle
Reason of Breast Pain-bad lifestyle

इसी तरह के कई कारणों की वजह से आपको ब्रेस्ट पेन की समस्या हो सकती है। हर बार इस पेन को हल्के में लेने की जरुरत नहीं है। अगर आपको इसकी वजह से ज्यादा असहज महसूस हो रहा या आप इसे सहन नहीं कर पा रही हैं तो तुरंत डॉक्टर को कंसल्ट करें।