शुगर लेवल कंट्रोल करे ये 5 जड़ी-बूटियां: Herbs for Blood Sugar
Herbs for Blood Sugar

डायबिटीज पर नियंत्रण पाने में मदद करेंगी ये हर्ब्स

अगर आप चाहते हैं कि आपका डायबिटीज कंट्रोल हो, तो आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं।

Herbs for Blood Sugar : देशभर में लगातार डायबिटीज मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर एक बार किसी व्यक्ति को डायबिटीज हो जाए, तो उसे कंट्रोल करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। डायबिटीज से ग्रसित व्यक्तियों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। सही डाइट की मदद से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका डायबिटीज कंट्रोल हो, तो आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं डायबिटीज कंट्रोल करने वाले कुछ बेहतरीन हर्ब्स के बारे में-

अदरक है फायदेमंद

Herbs for Blood Sugar
ginger

अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अदरक का सेवन करें। अदरक काफी लोकप्रिय हर्ब्स है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण भरपूर रूप से पाए जाते हैं, जो डायबिटीज की परेशानियों को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप डायबिटीज कंट्रोल करना चाहते हैं तो अपने आहार में अदरक की चाय को शामिल करें।

मेथी के दाने

Fenugreek
Fenugreek

डायबिटीज मरीजों के लिए मेथी का दाना भी फायदेमंद है। यह पाचन को बूस्ट करता है, जो मेटाबॉलिज्म के लिए भी अच्छा हो सकता है। शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में आप मेथी के दानों को सेवन कर सकते हैं। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है। अगर आप शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना चाहते हैं तो पानी में इसे उबालकर पिएं। इससे काफी लाभ होगा।

रोजमेरी है फायदेमंद

Rosemary Plant
Rosemary Plant

आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर रोजमेरी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ-साथ शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार हो सकता है। रोजमेरी का अर्क ब्लड शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका इस्तेमाल आप सूप, जूस जैसी चीजों में मिक्स करके कर सकते हैं।

गिलोय का करें सेवन

giloy
giloy

गियो आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाता है। इसका प्रयोग शरीर की कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सके तो गिलोय का जरूर शामिल करें। गिलोय के इस्तेमाल से ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसका प्रयोग गिलोय का जूस या फिर पाउडर के रूप में कर सकते हैं।

एलोवेरा है फायदेमंद

aloevera
aloevera

एलोवेरा आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। यह न सिर्फ स्किन के लिए फायदेमंद होती है, बल्कि आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए भी हेल्दी है। डायबिटीज मरीजों के लिए एलोवेरा जूस काफी फायदेमंद हो सकता है। यह डायबिटीज में होने वाली समस्याओं को दूर कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आप डायबिटीज की परेशानियों को कंट्रोल करें तो नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करें।

डायबिटीज मरीजों के लिए ये आयुर्वेदिक हर्ब्स फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a comment