सेहत के लिए वरदान है ओट्स, जानिए इसके फायदे: Benefits of Oats
Benefits of Oats

ओट्स सेहत के लिए है फायदेमंद, डाइट में करें शामिल

आइए ओट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं कि ओट्स क्या है, इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए और इसके क्या-क्या फायदे होते हैंI

Benefits of Oats: ओट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसे डाइट में शामिल करके आप ना केवल स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि इसके सेवन से कई तरह की बिमारियों का खतरा भी कम होता हैI ओट्स का सेवन हर उम्र के लोगों के लिए अच्छा माना जाता हैI यह पचने में आसान होता है और इसके सेवन से जल्दी भूख भी नहीं लगती हैI साथ ही इससे आपका वजन भी नियंत्रण में रहता हैI आइए ओट्स के बारे में और अधिक विस्तार से जानते हैं कि ओट्स क्या है, इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए और इसके क्या-क्या फायदे होते हैंI

ओट्स क्या होता है?

Benefits of Oats
what is oats

‘ओट्स’ एक तरह का अनाज हैI जिसे हिंदी में ‘जई’ कहा जाता हैI ओट्स से बनी चीजों को “ओटमील’ कहा जाता हैI पहले ओट्स का इस्तेमाल केवल जानवरों के लिए ही किया जाता था और जानवरों में भी सबसे ज्यादा घोड़े को दिया जाता था, क्योंकि ओट्स में बहुत मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो ऊर्जा का संचार करता हैI लेकिन वैज्ञानिकों द्वारा ओट्स का परीक्षण किए जाने के बाद इसका इस्तेमाल मनुष्यों के लिए भी किया जाने लगा हैI ओट्स एक ग्लूटेन फ्री अनाज है जिसमें कई महत्वपूर्ण विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैंI

ओट्स की सबसे पहले खेती स्कॉटलैंड में हुई थी लेकिन अब इसका उत्पादन विश्व के सभी देशों में किया जा रहा हैI भारत में इसकी खेती मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में की जाती हैI ऐसा कहा जाता है कि इसकी खेती ऐसी मिट्टी में की जाती है जिसमें अन्य कोई फसल नहीं लगाई जा सकती हैI ओट्स की सबसे खास विशेषता यह है कि यह साल भर उपलब्ध रहता हैI

ओट्स में मौजूद पोषक तत्व

Nutrients present in oats
Benefits of Oats -Nutrients present in oats

ओट्स स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है, इसमें थायमिन, ज़िंक, मैग्नीशियम, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, हेल्दी फैट, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और सेलेनियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैंI

ओट्स के प्रकार

ओट्स के कई प्रकार होते हैं, आइए जानते हैं ओट्स के अलग-अलग प्रकार के बारे में-

रोल्ड ओट्स

यह ओट्स का सबसे प्राचीन रूप हैI ये ओट्स बनावट में गोल आकार के रूप में दिखाई देता हैI रोल्ड ओट्स को सबसे पहले गर्म किया जाता है, फिर उसे समतल करने के लिए दबाया जाता है और अंत में फ्लेक्स के द्वारा रोल्ड किया जाता हैI

स्टील कट ओट्स

स्टील कट ओट्स, ओट्स के ग्रोटस से प्राप्त किया जाता है, जो स्टील के ब्लेड से काटे जाते है, इसलिए इसे स्टील कट ओट्स कहा जाता हैI स्टील कट ओट्स में ओट्स चावल के छोटे टुकड़ों की तरह छोटा-छोटा दिखाई देता हैI

ओवरनाइट ओट्स

ऐसे ओट्स जिसे रात भर भिगो कर रखा जाता है उसे ओवरनाइट ओट्स कहा जाता हैI यह एक बहुत ही स्वादिष्ट और प्रसिद्ध नाश्ता है, जिसे लोग प्रतिदिन खाना पसंद करते हैंI

इंस्टेंट ओट्स

इंस्टेंट ओट्स बहुत ही पतला और दानेदार होता है, इसे आसानी से पकाया जा सकता है और इसे पकाने में भी कम समय लगता हैI बाकी सभी ओट्स की तुलना में इसमें कम पोषण होता हैI

ओट ब्रान

ओट ब्रान, ओट ग्रोट या जौ के दलिये का ऊपरी भाग होता है, जिसमें बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और आयरन मौजूद होता हैI

ओट्स के उपयोग

uses of oats
uses of oats
  • ओट्स का उपयोग कई सारी रेसिपी बनाने के लिए किया जाता है जैसे, ओटकुकीज, ओटकेक या फिर ओटब्रैड, ओट चीला, ओट लड्डू, ओट खिचड़ी और ओट स्मूथी इत्यादिI
  • ओट्स का उपयोग बारीक आटे के रूप में भी किया जाता हैI गेहूँ के आटे के अंदर ग्लूटिन की मात्रा पाई जाती है, लेकिन ओट्स ग्लूटिन फ्री होता है, इसलिए जिन लोगों को ग्लूटिन से परेशानी होती है, वे इसे महीन पीस कर इसका इस्तेमाल आटे के रूप में भी कर सकते हैंI
  • ओट्स को दूध में मिलाकर इसे नाश्ते में खाया जा सकता हैI आप चाहें तो इससे सूप भी बना सकती हैंI
  • ओट्स में दाल और सब्जी मिला कर इसकी खिचड़ी भी तैयार की जा सकती हैI

ओट्स के क्या फायदे होते हैं?

benefits of oats
benefits of oats
  • ओट्स पाचन के लिए बहुत अच्छा होता हैI इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे पाचन बेहतर होता हैI
  • ओट्स कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके दिल की बिमारियों से हृदय की रक्षा करता हैI यह शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता हैI
  • ओट्स में कई सारे हेल्दी गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से ओट्स शरीर में शुगर के अब्सॉर्प्शन को कम करने में मदद करता है, इससे मधुमेह के रोगियों को काफी फायदा मिलता हैI
  • ओट्स में फैट्स और कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिसके कारण इसके सेवन से वजन घटाने में काफी मदद मिलती हैI
  • ओट्स शरीर में ऊर्जा बढ़ाने के लिए पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी प्रदान करता है, जिससे यह एक पौष्टिक आहार का विकल्प बन जाता हैI
  • ओट्स के सेवन से त्वचा सुन्दर, स्वस्थ और चमकदार होती हैI यह त्वचा के लिए एक प्राकृतिक क्लींजर का भी काम करता हैI
  • ओट्स में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जिसके कारण इसके सेवन से कैंसर को रोकने में काफी मदद मिलती हैI
  • ओट्स शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है और कई तरह की बीमारियों के संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता हैI

त्वचा के लिए ओट्स के फायदे

Benefits of oats for skin
Benefits of oats for skin
  • ओट्स मुंहासों को दूर करने में काफी लाभदायक होता हैI ओट्स में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा से बैक्टीरिया को दूर करने का काम करता हैI बैक्टीरिया के कारण ही त्वचा पर विभिन्न प्रकार की समस्याएं होती हैं, मुंहासे भी इनमें से ही एक हैI
  • ओट्स त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम भी करता हैI साथ ही त्वचा पर होने वाले जलन, रूखेपन और खुजली आदि की समस्या को दूर करने में मदद करता हैI
  • अगर किसी की त्वचा का रंग सांवला हो रहा है तो इसके पीछे का कारण ये है कि त्वचा में मेलोनिन की मात्रा असंतुलित हो रही हैI ओट्स त्वचा को निखारने का काम करता हैI असल ओट्स में विटामिन सी पाया जाता है, जिससे त्वचा में निखार आता हैI

ओट्स के नुकसान

disadvantages of oats
disadvantages of oats
  • ओट्स का अगर सही तरीके से इस्तेमाल ना किया जाए तो इसके फायदों के बजाए इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, आइए जानते हैं कि ओट्स से क्या नुकसान होते हैं-
  •  अगर आप ओट्स को अच्छी तरह से नहीं पकाते हैं और ओट्स कच्चा ही रह जाता है तो इसके सेवन से पेट खराब होने का खतरा बना रहता हैI साथ ही कब्ज की शिकायत भी हो जाती है, इसलिए ओट्स को हमेशा अच्छी तरह से पका कर खाना चाहिएI
  • ओट्स का बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने से आंत और पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है, क्योंकि इसमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता हैI
  • मार्केट में कई तरह के वैरायटी वाले ओट्स आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप कम पोषक तत्व वाले ओट्स का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे आपको माइग्रेन, मोतियाबिंद, बहुत ज्यादा नींद आना, हड्‍डियों में दर्द, थकान और शुगर मिक्स ओट्स खाने से डायबिटीज के मरीजों को नुकसान हो सकता हैI

ओट्स खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • ओट्स खरीदते समय मुख्य रूप से इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि इसमें शक्कर, नमक या फिर कोई भी अन्य पदार्थ न मिलाया गया हो क्योंकि आज कल मिलावटी ओट्स ज्यादा मिलने लगे हैंI
  • अगर आप ज्यादा मात्रा में ओट्स खरीद रहें है, तो इसे हमेशा एक एयर टाइट डब्बे में बंद करके ठंडी जगह पर रखेंI इससे ओट्स महीनों तक बिल्कुल ताज़ा रहेंगेI
  • ध्यान रखें कि खुला ओट्स खरीदने से बचें, खुला ओट्स के बजाए पैंकिग वाला ओट्स ख़रीदेI पैकिंग वाले ओट्स अच्छे होते हैं और ये आसानी से सभी दुकानों पर मिल भी जाते हैंI
  • एक ही बार में बहुत ज्यादा मात्रा में ओट्स खरीदने से बचें, क्योंकि ओट्स में वसा की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिसकी वजह से ओट्स जल्दी खराब हो जाते हैI

FAQ | क्या आप जानते हैं

ओट्स खाने का सबसे अच्छा समय कौन सा होता है?

ओट्स आप किसी भी समय खा सकते हैं, इसे खाने के लिए किसी खास समय की जरूरत नहीं होती हैI हालाँकि इसका ज्यादातर सेवन नाश्ते में किया जाता है, क्योंकि इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवरईटिंग से बचते हैंI

क्या रात में ओट्स खाने से वजन कम होता है?

जी हां, रात में ओट्स खाने से वजन घटाने में मदद मिलती हैI रात के खाने में दूध के साथ ओट्स का सेवन करना अच्छा माना जाता हैI

ओट्स की तासीर कैसी होती है?

गर्मियों के लिए ओट्स एक बेहतरीन विकल्प हैI इसकी तासीर ठंडी होती हैI

क्या हम रोजाना ओट्स का सेवन कर सकते हैं?

जी हाँ, आप रोजाना ओट्स का सेवन कर सकते हैंI रोजाना ओट्स का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता हैI

एक दिन में कितना ओट्स खाना चाहिए?

अगर आप एक बार में 40-50 ग्राम ओट्स खाते हैं, तो आप दिन भर में लगभग 5 पोर्शन में ओट्स खा सकते हैंI नियमित रूप से ओट्स खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रहता है और कब्ज की भी शिकायत नहीं होती हैI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...