आंखों की रोशनी बढ़ाए ये रसोई के मसाले
आंखों की रोशनी को बेहतर करने के लिए आप किचन में रखे मसालों का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ फायदेमंद मसाले-
Herbs for Eyesight: बढ़ती उम्र के साथ कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इन परेशानियों में आंखों की रोशनी कमजोर होना भी शामिल है। हालांकि, आज के समय में लोगों की आंखें कम उम्र में ही कमजोर होने लगी हैं, इसका कारण खानपान, लाइफस्टाइल और लंबे समय तक स्क्रीन पर लगे रहने की वजह से भी आंखें कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में आपको अपनी आंखों की रोशनी को बेहतर करने की जरूरत होती है। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप किचन में रखे कुछ मसालों का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले मसाले?
सौंफ

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप सौंफ का सेवन करें। इसके अलावा आप सौंफ के पानी का प्रयोग आंखों को धोने के लिए करें, इससे आंखों की रोशनी अच्छी होगी। दरअसल, सौंफ में विटामिन ए और सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो एक अच्छा एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इससे आंखों की रोशनी में सुधार किया जा सकता है। साथ ही सौंफ में मौजूद पोषक तत्व मोतियाबिंद को बिगड़ने से रोकने में मदद कर सकता है।
आंवला चूर्ण

आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। अगर आप आंखों की रोशनी को बेहतर करना चाहते है, तो आंवला चूर्ण का सेवन करें। इसमें विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन ए की प्रचुरता होती है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
करी पत्ता

हम में से अधिकतर लोग खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए करी पत्ते का चौंका लगाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि करी पत्ता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इससे आंखों की रोशनी भी बेहतर हो सकती है। दरअसल, करी पत्ता में विटामिन-ए की प्रचुरता होती है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता है। इससे सेवन से मोतियाबिंद की परेशानी को बढ़ने से रोका जा सकता है। करी पत्ता का सेवन आप खाली पेट चबाकर कर सकते हैं। इसके साथ ही कई तरह के डिशेज में भी इसका इस्तेमाल होता है।
हल्दी
आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आप हल्दी के लेप को आंखों पर लगाएं। इसके अलावा हल्दी का पानी, हल्दी का दूध आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर कर सकता है। इसके अलावा हल्दी के प्रयोग से आंखों के आसपास की सूजन भी कम करने में मदद मिल सकती है।

इलायची पाउडर
आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप दूध में इलायची पाउडर डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आप न सिर्फ आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं, बल्कि यह आपके समग्र शरीर के लिए हेल्दी हो सकता है। अगर आपका बच्चा लंबे समय तक मोबाइल देखता है, तो उन्हें यह इलायची का पाउडर जरूर दें। इससे उनकी आंखों की रोशनी अच्छी होगी।

आंखों की रोशनी को बेहतर करने के लि आप किचन में रखे मसालों का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इन मसालों से पूर्णत: आंखों का इलाज संभव नहीं है। ऐसे में अगर आपके आंखों की रोशनी काफी ज्यादा खराब हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद लेना ही उचित विकल्प है।
