Benefits of Exercise: आपने ये तो जरूर सुना होगा कि हेल्दी रहने के लिए डेली एक्सरसाइज करनी चाहिए, लेकिन क्या आप इसके अन्य फायदों के बारे में जानते हैं। रोजाना एक्सरसाइज के फायदों के बारे में हेल्थ बेवसाइट @WebMD ने अपने ट्वीटर हैंडल से विस्तार में जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं डेली एक्सरसाइज करने से शरीर में कौन से बदलाव आते हैं।
मूड करे बेहतर
Did you know exercise can help calm your body and your brain? After your body works hard, the levels of stress hormones — like adrenaline and cortisol — drop. https://t.co/y2LfKSR3Fm pic.twitter.com/s4pXzi3yYq
— WebMD (@WebMD) June 9, 2023
व्यायाम आपको खुश महसूस कराता है। जब आप वर्कआउट करते हैं, तो आपका शरीर एंडोर्फिन बनाता है, जो आपके दिमाग में फील-गुड कैमिकल्स को रिलीज करता है। नियमित व्यायाम के प्रभाव लंबे समय तक रह सकते हैं।
अधिक ऊर्जा
एक्सरसाइज करने से अधिक उर्जा का अहसास होता है। जब आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, तो आपकी थकान दूर होती है और आप ज्यादा उर्जावान महसूस करते हैं।
अच्छी आती है नींद
जल्दी सोने और अच्छी नींद लेने के लिए नियमित व्यायाम करें। आप जितना कठिन व्यायाम करेंगे, उतनी ही अधिक संभावना है कि आपको रात में अच्छी नींद आएगी।
बढ़ता है कॉन्फिडेंस

रोजाना एक्सरसाइज करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। व्यायाम आपको अपने बारे में अच्छा महसूस कराता है।
तनाव कम करे
व्यायाम आपके शरीर और आपके मस्तिष्क को शांत करता है। आपके शरीर के कड़ी मेहनत के बाद, तनाव हार्मोन का स्तर – जैसे एड्रेनालाईन और कोर्टिसोल कम होते हैं। इससे तनाव और चिंता दूर हो जाती है।
वजन रहता है कंट्रोल

आपके वजन को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम और आहार एक साथ काम करते हैं। रोजाना 30 मिनट की एक्सरसाइज आपको वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है।