Benefits of Bottle Gourd Leaves: लौकी का सेवन करने से स्वास्थ्य को अनेक फायदे मिलते हैं यह तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आपने कभी लौकी के पत्तों के फायदे के बारे में सुना है। जी हां, लौकी के पत्ते किसी अमृत से कम नहीं है। जितना लौकी सेहत के लिए फायदेमंद होती है उतने ही उसके पत्ते भी फायदेमंद होते हैं। यह पत्ते वजन कम करने से लेकर स्ट्रेस कम करने तक व्यक्ति की मदद कर सकते है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा लौकी के पत्ते के 7 फायदे बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं।
विटामिन और खनिजों का स्रोत

लौकी के पत्तों में विटामिन सी, विटामिन ए, मैग्निशियम, कैलशियम और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं।
वजन कम करने में असरदार
लौकी के पत्तों में कम कैलोरी पाई जाती है जो वजन नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। लौकी के पत्तों को सलाद के रूप में खाने से पेट भरा-भरा महसूस होता है। जिस वजह से बार-बार भूख नहीं लगती है। इन पत्तों में एनर्जी के साथ-साथ फाइबर की मात्रा भी ज्यादा पाई जाती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
पाचन संबंधी समस्या करे दूर
लौकी के पत्तों में फाइबर पाया जाता है जो पाचन को सुधारने में मदद करता है और कब्ज को कम कर सकता है। जब व्यक्ति का पेट साफ और स्वस्थ रहता है तो उसे हमेशा फ्रेश महसूस करता हैं। लौकी के पत्तों में शांति बनाए रखने के लिए अमीनो एसिड्स होते हैं। जिस वजह से शांति और रिलैक्सेशन का अभाव होता है।
हार्ट हो रखे हेल्दी

लौकी के पत्तों में पोटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है और इसके साथ ही यह हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकता है। इसलिए लौकी की पत्तियां दिल से जुड़ी समस्या के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है अगर हफ्ते में कम से कम तीन बार इसका जूस पिया जाए तो दिल से जुड़ी बीमारियां दूर हो सकती हैं।
डायबिटीज करे कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी की पत्तियां किसी वरदान से कम नहीं है। इसका रोजाना सेवन करने से डायबिटीज से ग्रस्त लोगों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। आप चाहे तो सलाद के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं या फिर लौकी की तरह इसकी पत्तियों का जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं।
इम्यूनिटी करे बूस्ट
लौकी की पत्तियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं। अगर रोजाना लौकी की पत्तियों का साग बनाकर खाया जाए तो इससे इम्यूनिटी बढ़ जाती है और हर प्रकार की बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
हड्डियों को करे मजबूत

लौकी के पत्तों में कैल्शियम की मात्रा भरपूर पाई जाती है जो शरीर की हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करती है। इसके अलावा यह मांसपेशियों के विकास में भी मदद कर सकती है।
