Mustard Oil in Winter: सर्दियों में सरसों तेल का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। इस तेल में मौजूद गुण आपके शरीर को गर्माहट देती है। आयुर्वेद में भी सरसों तेल का काफी महत्व बताया गया है। अधिकतर लोग सरसों तेल का इस्तेमाल खाने के रूप में करते हैं, लेकिन यह तेल आपकी सेहत से जुड़ी तमाम परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपकी समस्याएं दूर रहे हैं तो नियमित रूप से सरसों तेल का इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं सरसों तेल लगाने से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में-
शरीर को गर्म रखने में

सर्दियों में अगर आप रोजाना अपने शरीर में सरसों तेल का प्रयोग करते हैं, तो यह आपके शरीर को गर्म रख सकती है। दरअसल, सरसों तेल की तासीर गर्म होती है जो आपके शरीर को गर्म रखने में प्रभावी हो सकती है। वहीं, इसका इस्तेमाल आप खाने के रूप में भी कर सकते हैं।
मांसपेशियां बनाए मजबूत

नियमित रूप से सरसों तेल से मालिश करने से आपके शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह तेल हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर कर सकता है, जिससे शारीरिक प्रक्रियाएं अच्छी तरह से हो सकती है।
कार्यक्षमता बढ़ाए
सर्दियों में सरसों तेल आपके शरीर के लिए टॉनिक की तरह कार्य कर सकता है। सर्दियों में आलस भगाने के लिए सरसों का तेल प्रभावी हो सकता है। इससे शरीर की कार्यक्षमता बेहतर होती है। साथ ही शारीरिक कमजोरी को भी दूर किया जा सकता है। ऐसे में सर्दियों में नहाने से पहले इस तेल की अपने शरीर की मालिश करें। इससे काफी लाभ होगा।
जोड़ों के दर्द से आराम
जोड़ों के दर्द से आराम पाने के लिए सर्दियों में सरसों तेल का प्रयोग करें। यह ठंड के दिनों में होने वाली अर्थराइटिस की परेशानियों को दूर कर सकता है। इसके लिए सरसों तेल को हल्का सा गर्म करके इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर अच्छी तरह से मसाज करें। इससे आपकी स्किन भी चिकनी होगी। साथ ही जोड़ों में दर्द, ऐंठन और लालिमा से छुटकारा मिलेगा।
झुर्रियां कम करे
सर्दियों में स्किन काफी ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में चेहरे पर झुर्रियां होने की संभावना भी बढ़ सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए सरसों का तेल आपके लिए काफी ज्यादा असरदार हो सकता है। सरसों तेल को लगाने से आपकी स्किन को अल्ट्रावाइलेट किरणों से प्रोटेक्शन मिलता है। साथ ही यह झुर्रियां और फाइन-लाइंस को कम कर सकती हैं।

सर्दियों में सरसों तेल लगाने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
