कोलेस्ट्रॉल में कैसे फायदेमंद है एलोवेरा? जानिए इस्तेमाल का तरीका
Aloe Vera For Cholesterol : बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका सेवन करने का तरीका क्या है?
Aloe Vera For Cholesterol: आधुनिक समय में लोग कई तरह की परेशानियों की चपेट में आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण खानपान का सही न होना हो सकता है। इसके अलावा लाइफस्टाइल में स्थिरता भी गंभीर समस्याओं का कारण हो सकता है। इन कारणों से कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती हैं, जिसमें कोलेस्ट्रॉल का स्तर हाई होना शामिल है। अगर आपके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ रहा है, तो इसकी वजह से हार्ट अटैक आने की संभावना होती है। इसलिए कोशिश करें कि हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इन नुस्खों में एलोवेरा की पत्तियां शामिल हैं। जी हां, एलोवेरा की पत्तियां आपके ब्लड में हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में लाभकारी हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का क्या तरीका है?
कोलेस्ट्रॉल में कैसे फायदेमंद है एलोवेरा?

बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप एलोवेरा का प्रयोग कर सकते हैं। यह काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, एलोवेरा में लैक्सेटिव गुण समृद्ध रूप से मौजूद होता है, जो आपके शरीर में इग्लिसराइड्स को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ब्लड की विषाक्तता को कम करके बॉडी को डिटॉक्सिफाई कर सकता है। अगर आप अपने बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करें।
हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें एलोवेरा का सेवन?
पिएं एलोवेरा जूस
कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पी सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ताजी एलोवेरा की पत्तियां लें। अब इन पत्तियों को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें। अब इस जूस में थोड़ा सा पानी मिक्स करके पिएं। इससे आपके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है।

एलोवेरा स्मूदी
कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटाने के लिए एलोवेरा स्मूदी का सेवन किया जा सकता है। इस स्मूदी को तैयार करने के लिए 1 फ्रेस एलोवेरा की पत्तियां लें, इसमें 1 स्ट्रॉबेरी, 1 चम्मच ओट्स, 1 से 2 पीस संतरा डालें। अब इसे अच्छे से ग्राइंड करें। लीजिए आपकी स्मूदी तैयार है। इस स्मूदी का सेवन आप ब्रेकफास्ट में कर सकते हैं। इससे आपके समग्र शरीर को काफी लाभ पहुंच सकता है।

एलोवेरा छाछ
कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए छाछ में एलोवेरा मिक्स करके पिया जा सकता है। इसके लिए ग्राइंडर में छाछ, नमक, काली मिर्च और 1 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर इसे अच्छे से ग्राइंड करें। अब इसे छाछ को दोपहर के समय पिएं। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है।
ब्लड में हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप एलोवेरा का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।