Almonds Before Meal: यह पाया गया कि जो लोग भोजन से पहले बादाम खाते हैं उनका ग्लूकोज कंट्रोल बेहतर होता है। ऐसा डायबिटीज के मरीजों पर किए गए एक अध्ययन के दौरान सामने आया है। हम में से बहुत सारे लोग अपने दिन की शुरुआत एक मुट्ठी भीगे हुए बादाम के साथ करना पसंद करते हैं। ये व्यंजन हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का सीक्रेट हैं और पूरे शरीर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। बादाम प्रोटीन, एंटीऑक्सिडेंट और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों जैसे विटामिन ई, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम का एक बड़ा स्रोत हैं।
अध्ययन

- दुनिया भर के अलग अलग अध्ययन किए गए जिनमें पाया गया है कि बादाम हार्ट के स्वास्थ्य, पाचन, इम्यूनिटी , आंखों और पूरे शरीर के लिए अच्छे हैं। इसके लाभों का पता करते हुए, दो नए शोध अध्ययनों में सामने आया है कि भोजन खाने से पहले बादाम खाने से डायब्टीज और मोटापे से परेशान लोगो के लिए ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। बादाम में फाइबर, मोनोअनसैचुरेटेड वसा, जस्ता और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो मिलकर हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
- तीन दिनों में किए गए पहले अध्ययन को यूरोपियन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन ने अपनी रिपोर्ट में प्रकाशित किया था।यह पाया गया कि जो लोग बादाम खाते हैं उनका ग्लूकोज कंट्रोल बेहतर होता है। एक दिन में तीन बार भोजन करने से आधे घंटे पहले अपने भोजन में बादाम को खाने से डायब्टीज को बढने से रोका जा सकता है। अध्ययन में सामने आया है कि हम इस रणनीति के साथ पहले डायब्टीज रोगियों के ब्लड शुगर के लेवल को सामान्य कर सकते हैं। इससे प्रीडायबिटीज, या ग्लूकोज सेंसिटिविटी को दूर करने में मदद मिली।
- यह अध्ययन उन लोगो पर किया गया जो प्री-डायबिटीज थे और जिनकी उम्र 18 से 60 साल के बीच थी। बदाम खाना केवल डायबिटीज के मरीजों के लिए ही नहीं बल्कि स्वस्थ लोगों के लिए भी लाभदायक होता है। इसलिए रोजाना आपको बादाम का सेवन एक सीमित मात्रा में करना चाहिए। इससे आपको ज्यादा भूख भी नहीं लगेगी और ओवर ईटिंग करने से भी आप बच सकेंगे।