Wheat Grass

इस तरह पिएं व्हीटग्रास जूस

Wheatgrass Juice For Anemia : व्हीटग्रास जूस का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह शरीर में आयरन की परेशानी कम करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं आयरन की कमी को दूर करने के लिए कैसे पिएं व्हीटग्रास जूस?

Wheatgrass Juice For Anemia : शरीर में एनीमिया की कमी को दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास करते हैं। इन प्रयासों में खानपान की चीजें सबसे महत्वपूर्ण होती है। हम में से कई लोग हैं, जो शरीर में खून को बढ़ाने के लिए अनार, चुकंदर जैसी चीजों का सेवन करते हैं। ये सभी चीजें शरीर में आयरन को बढ़ा सकता है। इसके अलावा शरीर में खून को बढ़ाने के लिए व्हीटग्रास जूस का भी सेवन किया जा सकता है। आयुर्वेद में भी व्हीटग्रास को बढ़ाने वाली जड़ी-बूटी मानी जाती है। आइए जानते हैं एनीमिया की कमी को दूर करने के लिए कैसे करें व्हीटग्रास का सेवन और यह कैसे है फायदेमंद?

पोषक तत्वों से भरपूर होता है व्हीटग्रास

Wheatgrass Juice For Anemia
Wheatgrass nutrition

गेहूं के पौधों को व्हीग्रास कहा जाता है। इसके जूस का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे कई जरूर पोषक तत्व होते हैं। इसके साथ ही यह काफी अच्छा क्लोरोफिल होता है, जो शरीर में खून की कमी को काफी हद तक कम कर सकता है।

आयरन की होती है अधिकता

Iron Deficiency
WheatgreaIron Deficiency

रोजाना 1 गिलास व्हीटग्रास जूस पीने से आप शरीर में खून की कमी को दूर कर सकते हैं। दरअसल, व्हीटग्रास में आयरन की अधिकता होती है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में आपकी मदद कर सकता है। इसके साथ ही व्हीटग्रास जूस पीने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की को बढ़ाया जा सकता है, जो काफी हद तक शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है।

खून बढ़ाने के लिए कैसे पिएं व्हीटग्रास जूस

खून को बढ़ाने के लिए व्हीटग्रास जूस हेल्दी होता है। इस जूस को आप निम्न तरीके से बना सकते हैं, जैसे-

  • व्हीटग्रास जूस बनाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में 200 से 300 ग्राम व्हीटग्रास लें।
  • अब इसे अच्छी तरह से साफ करके पानी से धो लें।
  • इसके बाद इसे मिक्सर ग्राइंडर की जार में रखें और ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह से पीस लें।
  • अब इस पेस्ट को 1 कप पानी में मिलाएं। स्वाद बदलने के लिए आप इसमें थोड़ा सा चीनी मिक्स करें।
  • इसके बाद इसका सेवन सुबह खाली पेट करें।
Wheatgrass juice
how to make Wheatgrass Juice

व्हीटग्रास जूस पीने से सेहत को होने वाले अन्य फायदे

  • रोजाना खाली पेट इस जूस के सेवन से आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर हो सकता हैं।
  • साथ ही यह संक्रमण के खतरों को कम कर सकता है।
  • व्हीटग्रास जूस पाचन संबंधी परेशानी को कम करता है। यह कोलन को अच्छे से साफ कर सकता है।
  • इससे हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
  • खाली पेट इस जूस का सेवन करने से कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
  • यह आंखों की रोशनी के लिए भी अच्छा होता है।
  • व्हीटग्रास जूस पीने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप पहली बार इस जूस का सेवन कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करें। ताकि शरीर में होने वाली किसी भी तरह की परेशानी को कम किया जा सके।.

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...