आज हम आपको ऐसी ही 5 बीमारियों के बारे में बताने जा हैं जो खतरनाक Bacteria की वजह से फैलती हैं। हम आपको न सिर्फ इन बीमारियों बल्कि उनके कैसे बचा जाए ये भी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में…
टिटनेस
हम सबसे पहले बात करने जा रहे हैं टिटनेस की। बता दें कि टिटनेस एक तरह की संक्रमित बीमारी है जो बारिश के मौसम में ज्यादा तेजी से फैलती है। टिटनेस के बैक्टीरिया को क्लोस्ट्रीडियम टिटैनी के नाम से जान जाता हैं। ज्यादातर से चोट लगने और लोहे के जंग लगे चीजों के कटने आदि से फैलती है। इसलिए ध्यान रहे कि जैसे ही आपको चोट लगे उसके 24 घंटे के अंदर ही टिटनेस का टीका लगवा लेना चाहिए।
टाइफाइड
टाइफाइड को मियादी बुखार के नाम से भी जाना जाता हैं। इसके होने का खतरा बारिश के मौसम में अधिक होता है। बता दें कि टाइफाइड साल्मोनेला नाम के Bacteria की वजह से होता है। ये Bacteria दूषित खाने और पानी के जरिए हमारे शरीर में जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि बाहर का खाना खाने से बचें।
प्लेग
प्लेग बहुत की खतरनाक बीमारियों में से एक है। ये बीमारी यरसिनिया पेस्टिस नाम के Bacteria की वजह से फैलता है। ये बीमारी खासतौर पर चूहों की वजह से फैलता है। बता दें कि अगर ये जानवर किसी भी इंसान को काट ले तो इनके पिस्सु उनके शरीर में चला जाता है। इसलिए कोशिश करें कि समय पर अपने घर की सफाई करते रहें।
लाल बुखार
लाल बुखार एक संक्रामक रोग है जो स्ट्रेप्टोकॉकस नाम के बैक्टीरिया से फैलती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये बीमारी एक नहीं बल्कि दो तरह से फैलती है। पहली गले और दूसरी स्कीन पर फैलती है। ये बैक्टीरिया जब गले पर फैलती है तो इसे ग्रसनीशोथ कहते हैं और जब ये त्वचा में फैलता है तो इसे सपूयचर्मस्फोट कहते हैं। इसकी सबसे बड़ी पहचान ये है कि इसके होने पर आपके शरीर में लाल रंग के दाने निकल आते हैं। इस बीमारी से बचने के लिए आपको लाल बुखार से संक्रमित व्यक्ति से दूर रहना चाहिए।
ट्यूबरक्यूलोसिस या टीबी
टीबी रोग फेफड़ों को प्रभावित करने वाला रोग है। टीबी मुख्यरूप से Bacteria से फैलने वाला रोग है। ये रोग माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस से संक्रमित होता है। इस बीमारी से बचना है तो संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें।
ये भी पढ़ें –
इन 5 तरीकों से बचें बारिश में होने वाले खतरनाक बीमारियों से
इस मॉनसून खाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स
ये खाद्य पदार्थ रखेंगे डिप्रेशन की समस्या से दूर ….
आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
