अचानक पीठ दर्द होने लगता हैं, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय: Back Pain Remedies
Back Pain Remedies

घरेलू उपायों की मदद से पीठ दर्द से जल्द से जल्द आराम पाएं

पीठ दर्द की परेशानी होने पर आप कई तरह के घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इससे पीठ दर्द को जल्द से जल्द कम करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं पीठ दर्द को कम करने के आसान से घरेलू उपाय?

Back Pain Remedies: पीठ दर्द की परेशानी काफी सामान्य होती है, लेकिन कभी-कभी यह दर्द इतना अधिक बढ़ जाता है कि काम-काज करने में काफी ज्यादा तकलीफ होने लगता है। ऐसे में पीठ दर्द की परेशानी को कम करना बहुत ही जरूरी है। कभी-कभी अचानक से पीठ दर्द होने लगता है। ऐसे में समझ नहीं आता है कि आखिर क्या करें? अगर आपको भी अचानक से पीठ दर्द हो रहा है तो इस स्थिति में आप कुछ आसान से घरेलू उपचार को फॉलो कर सकते हैं। घरेलू उपायों की मदद से आप पीठ दर्द से जल्द से जल्द आराम पा सकते हैं। आइए जानते हैं अचानक पीठ दर्द होने पर क्या करें?

आइस पैक का करें प्रयोग

Back Pain Remedies
Ice pack

अचानक से पीठ दर्द की परेशानी होने पर आप बर्फ से सिंकाई कर सकते हैं। बर्फ से सिंकाई करने से पीठ दर्द की परेशानी से तुरंत आराम पा सकते हैं। इसके लिए 1 बर्फ का टुकड़ा लें। इसे सूती कपड़े में लपेट लें। इसके बाद इससे प्रभावित हिस्से पर सिंकाई करें। इससे कमर दर्द से आराम पा सकते हैं।

नियमित रूप से मालिश

पीठ दर्द की परेशानी को कम करने के लिए मालिश करना काफी प्रभावि होता है। मालिश करने से आपके नसों पर दबाव कम होता है। साथ ही शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जो पीठ दर्द की परेशानी को कम कर सकता है। पीठ की मालिश करने के लिए आप ऑलिव ऑयल या फिर सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

back massage
back massage

लहसुन है फायदेमंद

पीठ दर्द की परेशानी होने पर लहसुन की कलियां भी फायदेमंद हो सकती हैं। दरअसल, उन लोगों को पीठ दर्द की परेशानी अधिक होती है, जिनका शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से नहीं हो पाता है। ऐसे में रोजाना सुबह खाली पेट 2 से 3 लहसुन की कलियों का सेवन करें। इसके अलावा आप लहसुन के तेल से पीठ की मालिश करें। इससे पीठ दर्द से आराम मिलेगा।

garlic
garlic

नियमित रूप से करें एक्सरसाइज

पीठ दर्द की परेशानी को कम करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों में खिंचाव बेहतर तरीके से होता है, जो शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर करता है। साथ ही इससे मांसपेशियों का तनाव कम होता है, जो पीठ दर्द को कम कर सकता है।

Exercise
Exercise

नमक के पानी से करें सिंकाई

पीठ दर्द होने पर आप नमक के पानी का प्रयोग कर सकते हैं। इससे दर्द से आराम मिलेगा। इसके लिए एक बाल्टी में गर्म पानी लें। इसमें थोड़ा सा नमक मिक्स करें। अब एक सूती कपड़े को इस पानी में भिगो दें। इसके बाद इससे अपने दर्द से प्रभावित हिस्से पर सिंकाई करें। इससे दर्द कम होगा। इसके अलावा आप बाथ टब में गर्म पानी भरकर इसमें नमक मिक्स करके कुछ समय के लिए लेट सकते हैं। इससे पीठ दर्द कम होगा।

salt
salt

पीठ दर्द को कम करने के लिए आप इन प्रभावी नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टरी सलाह लेना न भूलें। ताकि किसी भी गंभीर स्थिति से बचाव किया जा सके।

Leave a comment