Avoid Things During Menstruation: पीरियड्स के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान हाइजीन से लेकर हेल्थ तक का खास ख्याल रखना भी बहुत ही जरूरी हो जाता है। इस दौरान कई महिलाओं को दर्द, ऐंठन, ब्लोटिंग और थकान जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं, जिससे उनकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।
ऐसे में पीरियड्स के दौरान कुछ काम आपको भूल से भी नहीं करने चाहिए। कुछ काम ऐसे हैं, जिनको करने से आपको भारी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कामों के बारे में बताएंगे, जो पीरियड्स के दौरान करने से बचना चाहिए।
जंक फूड्स से करें परहेज

पीरियड्स के दौरान क्रेविंग होना काफी आम है। ऐसे में आपको जंक फूड खाने से बचना चाहिए। ऐसे में आपको अनहेल्दी चीजें खाने से बचना चाहिए। पीरियड्स में जंक फूड्स का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे आपका पेन और भी ज्यादा बढ़ सकता है। ऑयली और डीप फ्राइड फूड्स से आपको दूरी बना लेनी चाहिए। शुगर और चीनी की अधिक मात्रा भी इस दौरान आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
पेनकिलर खाने से बचें
बहुत सी महिलाओं को पीरियड्स में हद से ज्यादा दर्द होता है और वो ऐसे में पेनकिलर खाती हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे आपकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। पेनकिलर भले ही आपके दर्द को कुछ देर के लिए कम कर देते हैं, लेकिन इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इससे आपको कब्ज, उलटी और थकावट महसूस हो सकती है।
कॉफी का सेवन

कैफीन का सेवन आपकी हेल्थ के लिए कुछ हद तक फायदेमंद है, तो वहीं ये नुकसानदायक भी हो सकता है। ये आपकी ब्लड वेसेल्स को सिकोड़ सकती है। इससे आपकी तकलीफें बढ़ सकती हैं। ऐसे में इसके सेवन से आपको बचना चाहिए।
हीटिंग पैड का इस्तेमाल
पीरियड्स के दौरान कई महिलाएं दर्द को कम करने के लिए हीटिंग पैड का इस्तेमाल करती हैं। इससे काफी राहत मिलती है, लेकिन पीरियड्स में आपको ये काम करने से बचना चाहिए। इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से आपको और भी कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से आपको ऐंठन की समस्या हो सकती है।
एल्कोहल का सेवन
पीरियड्स के दौरान आपको एल्कोहल के सेवन से बचना चाहिए। इस समय में इसका सेवन करने से एंग्जाइटी और दर्द दोनों ही बढ़ सकते हैं। ऐसे में आपको इसके सेवन से परहेज ही करना चाहिए। इसके साथ ही इस दौरान आपको स्मोक करने से भी बचना चाहिए।
यह भी देखें-एक यूजर ने करण जौहर से पूछा-क्या आप ‘गे’ हो?, फिर मिला ऐसा जवाब हर कोई रह गया दंग: Karan Johar Reaction
अन प्रोटेक्टेड सेक्स से बचें

पीरियड्स के दौरान हाइजीन का खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में आपको पीरियड्स के दिनों में अन प्रोटेक्टेड सेक्स करने से बचना चाहिए। इससे आपकी तकलीफें बढ़ सकती हैं। इससे इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसे में इस गलती को करने से बचें। ये सभी काम करना पीरियड्स में आपके लिए खतरनाक हो सकता है।