इन 5 चीजों का सेवन खाली पेट लागातार करने से हो सकता है नुकसान: Avoid These Foods
Avoid These Foods in Morning

Avoid These Foods: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और खराब खान-पान होने के बावजूद भी हम सभी अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान रखते हैं। इसीलिए हमें यह पता होता है कि हमें किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं। हालांकि यह सब डाइट के अकॉर्डिंग भी चलता है। अगर कोई अपना डाइट प्लान करता है या करवाता है तो वह इस बात का अच्छे से ध्यान रखते हैं कि खाली पेट किन-किन खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाना चाहिए और किन का नहीं।

क्योंकि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिनका अगर खाली पेट सेवन कर लिया जाए तो वह सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं उनके सेवन से कई तरह की समस्या भी उत्पन्न होने लगती है। आज हम आपको ऐसे 5 खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका खाली पेट सेवन नुकसानदायक माना जाता है तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में –

मेथी से लेकर सौंफ तक 5 ऐसे खाद्य पदार्थ है जिनका खाली पेट सेवन नुकसानदायक माना जाता है। आखिर इसके पीछे क्या वजह है और क्यों ऐसा नहीं करना चाहिए ये हम आपको बताने जा रहे हैं।

ये है वो 5 खाद्य पदार्थ

1)मेथी

मेथी वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है लेकिन इसे खाली पेट खाने से माना किया जाता है क्योंकि इसमें फायबर अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से दस्त और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को भी खाली पेट इसका सेवन नहीं करना चाहिए ये उनके लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है। हालांकि ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। मेथी से कई लोगों को एलर्जी होती है इस वजह से भी इसका सेवन खली पेट नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से स्किन संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। किसी चीज के सेवन के बाद आप इसे खा सकते हैं वैसे ये सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है।

2)तुलसी

तुलसी की तासीर गर्म होती है इस वजह से अगर आप पहले से ही कई समस्याओं से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन एक दम नहीं करना चाहिए। अगर आपका खून पहले से पतला है तो भी खाली पेट इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा तुलसी की चाय, तुलसी का काढ़ा पीना पसंद है तो सावधान हो जाए इसका अत्यधिक सेवन करने से पेट में जलन पैदा हो सकती है। प्रेग्रेंसी के दौरान भी तुलसी का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इस में यूजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है जो पीरियड शुरू होने का कारण बन सकता है। हालांकि इसके कई फायदे भी है और लोगों को इसके सेवन की सलाह भी सबसे ज्यादा दी जाती है लेकिन कुछ लोगों को सावधान रहने की जरुरत होती है।

3)सौंफ

रोजाना सौंफ का सेवन करने से पाचन और पेट की सभी समस्या दूर होती है लेकिन कई लोगों को खाली पेट इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप रोजाना सौंफ खाना पसंद करते हैं तो आप इसे खाना खाने के बाद खाए। सौंफ का सेवन किसी भी वक्त किया जा सकता है। लेकिन अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं, तो खाने के बाद इसे खाना बेस्ट माना जाता है।

4)नीम

नीम हमारे स्वास्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। ये कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद करता है लेकिन कई बार इसका सेवन नुकसानदायक भी साबित होता है। अगर इसका सेवन गलत तरह से किया जाए तो ये फायदे की जगह व्यक्ति की सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए सुबह खाली पेट अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं किया जाना चाहिए। इससे व्यक्ति को हाइपोग्लाइसीमिया की परेशानी हो सकती है जिसके कारण चक्कर आना और कमजोरी आदि हो सकती है।

5)करी पत्ता

वैसे तो करी पत्ता हमारे स्वास्थ के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन कड़ी पत्ता में हाइपोग्लाइसेमिक गुण अधिक होता है इस वजह से इसका अधिक सेवन करने से सामान्य ब्लड शुगर वालों में भी लो ब्लड शुगर की शिकायत हो सकती है। इस पत्ते के सेवन से एलर्जिक इफेक्ट देखने को मिलते हैं। रोजाना 5-7 करी पत्ते का खाने में इस्तेमाल अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप एलर्जी, ब्लड प्रेशर, लो ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं या फिर प्रेग्नेंट हैं तो इसका सेवन करने से बचे।