donot eat fried food
donot eat fried food

जानिए 30 दिनों तक तला-भुना नहीं खाने पर क्या होगा

तली-भुनी चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप इस तरह के खानपान को छोड़ते हैं तो सेहत को कई लाभ भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं तली-भुनी चीजों को छोड़ने से सेहत पर क्या बदलाव होता है?

Avoid Fried Foods : होली, दिवाली, शादी, पार्टी जैसे कई अवसर पर हम तली-भुनी चीजें खाते हैं। इन मौके पर डाइट को साइड में रखकर मौके का लुत्फ उठाना कुछ हद तक सही होता है, लेकिन अगर आप रोज-रोज तली-भुनी चीजों का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा घातक साबित हो सकता है। इसकी वजह से न सिर्फ मोटापा बढ़ता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियां जैसे- कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज इत्यादि का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में तली-भुनी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप लगातार 30 दिनों तक तला-भुनी नहीं खाते हैं, तो इससे आपके शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में-

वजन होगा कंट्रोल

तला-भुना खाने से आपके शरीर का वजन बढ़ता है। ऐसे में अगर आप लगातार 1 महीने तक तली-भुनी चीजों का सेवन नहीं करते हैं, तो आपका वजन काफी हद तक कंट्रोल रह सकता है। साथ ही यह आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करता है। अगर आप तला-भुना नहीं खाते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म को भी मजबूती मिलती है। ऐसे में आपका वजन काफी हद तक कंट्रोल में रहेगा।

Avoid Fried Foods
Avoid Fried Foods-Weight Control

मानसिक रूप से स्वस्थ

मानसिक रूप से स्वस्थ
Mental Health

तली-भुनी चीजों का सेवन अधिक मात्रा में करने से आप मानसिक रूप से भी अस्वस्थ महसूस करते हैं। वहीं, अगर आप तली-भुनी चीजों का सेवन नहीं करते हैं। साथ ही सादा-भोजन खाने से आपका मानसिक स्वास्थ्य सही रहता है। इसलिए अगर आप लगातार एक माह तक तली-भुनी चीजों का सेवन करना छोड़ते हैं, तो इससे आप मानसिक रूप से भी काफी शांत और स्ट्रेस फ्री महसूस करें।

कोलेस्ट्रॉल का स्तर होगा कम

कोलेस्ट्रॉल
Cholestrol

तली-भुनी चीजों का सेवन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी तेजी से बढ़ता है। ऐसे में अगर आप लगातार 1 माह तक तली-भुनी चीजों का सेवन नहीं करते हैं, तो इससे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी हद तक कंट्रोल रहता है। यह स्ट्रोक, हार्ट अटैक, हार्ट डिजीज के खतरों को काफी हद तक कम कर सकता है।

शरीर की सूजन होगी कम

शरीर की सूजन
Body Swelling

तली-भुनी चीजों का अधिक सेवन करने वालों को वॉटर रिंटेशन की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा सूजन भी बढ़ती है। ऐसे में अगर आप 1 माह लगातर तली-भुनी चीजों का सेवन करना छोड़ते हैं, तो इससे काफी तक तक पुरानी से पुरानी सूजन को कम किया जा सकता है, जो कई समस्याओं को दूर करने में प्रभावी साबित हो सकती है।

पाचन शक्ति मजबूत

fried food side effects
1 महीने तक तला-भुना छोड़ने पर शरीर में नजर आने लगेंगे ये बदलाव: Avoid Fried Foods 7

तली-भुनी चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करने पर आपकी पाचन शक्ति खराब हो सकती है। इसके कारण अपच, एसिडिटी, कब्ज जैसी परेशानियां बनी रहती है। ऐसे में तला-भुना न खाने पर आप पाचन से जुड़ी इन परेशानियों से दूर रहते हैं। मुख्य रूप से गैस की परेशानी को कम करने में काफी मददगार हो सकता है।

लगातार 1 माह तक तली-भुनी चीजों का सेवन न करने से शरीर पर काफी पॉजिटिव असर पड़ता है। इससे न सिर्फ आपका मोटापा कंट्रोल होगा, बल्कि कई गंभीर बीमारियां भी दूर हो सकती हैं। अगर आप अपने शरीर में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं तो तली-भुनी चीजों का सेवन कम करें।